तबरेज की हत्या के विरोध में मालेगांव में जुटे एक लाख मुस्लिम, एंटी मॉब लिंचिंग कानून लाने की मांग
मुंबई। झारखंड में एक मुस्लिम युवक तबरेज अंसारी को चोरी के शक में भीड़ ने बिजली के पोल से बांधकर इस कदर पीटा था कि उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना के बाद देशभर में एक बार फिर मॉब लिंचिंग के खिलाफ आवाजें उठने लगी हैं। महाराष्ट्र के मालेगांव में भी मॉब लिंचिंग की इस घटना के विरोध में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा हुए। सोमवार को 'शहीदों की यादगार' (शहीद स्मारक) पर एक लाख से अधिक मुस्लिम मॉब लिंचिंग की इस घटना के विरोध में जमा हुए।

तबरेज की हत्या के विरोध में एक लाख मुस्लिमों ने किया प्रदर्शन
ये वही ऐतिहासिक जगह है जहां अंग्रेजों ने 97 साल पहले 7 स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी पर लटका दिया था। इसी जगह पर करीब एक लाख से अधिक मुस्लिम जमा हुए थे। मॉब लिंचिंग के विरोध में होने वाली इस रैली को मुस्लिम समुदाय ने पहली रैली बताया। इस रैली के आयोजकों का कहना है कि झारखंड में हुई तबरेज अंसारी की हत्या काफी भयावह है।

एंटी मॉब लिंंचिंग कानून लाने की मांग
इस रैली में आए लोगों ने कहा कि वे बदला नहीं चाहते हैं और ना ही किसी प्रकार की हिंसा में यकीन करते हैं। लोगों ने कहा कि वे कानून में विश्वास रखते हैं। उन्होंने मॉब लिंचिंग के खिलाफ सख्त कानून लाने की मांग की। बता दें कि तबरेज को भीड़ ने तब निशाना बनाया था जब वह जमशेदपुर से अपने गांव वापस लौट रहा था।

भीड़ ने चोरी के शक में तबरेज की पिटाई की थी
उसी वक्त तबरेज को घातकीडीह गांव के पास भीड़ ने चोरी के शक में पकड़ लिया। चोरी का आरोप लगाते हुए भीड़ ने तबरेज अंसारी को पोल से बांध दिया और बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। पुलिस को सौंपे जाने से पहले करीब 18 घंटे तक लाठी-डंडे से उसे पीटा गया। आरोप है कि इस दौरान तबरेज को भीड़ ने 'जय श्री राम' और 'जय हनुमान' के नारे लगाने को कहा और ऐसा न करने पर उसकी जमकर पिटाई की। बाद में अंसारी को चोरी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, वहीं घटना के चार दिन बाद परवेज अंसारी की अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मामले में दो पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया था।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications