'भारत से जुड़ी है मालदीव की आधी जीविका...', मालदीव ट्रेवल बॉडी ने EaseMyTrip को लिखा माफी भरा पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप वाले पोस्ट पर मालदीव के मंत्रियों द्वारा अपमानजनक टिप्पणी के बाद बवाल मचा हुआ है। इस कड़ी में देश की ट्रेवल कंपनी EaseMyTrip के को-फाउंडर और सीईओ निशांत पिट्टी ने मालदीव यात्रा के खिलाफ एक बड़ा फैसला लिया था। उन्होंने कहा था कि उनके बुकिंग वेबसाइट से मालदीव जाने के लिए टिकट बुकिंग को निलंबित किया है, जिससे मालदीव के आर्थिक स्थिति को एक बहुत बड़ा झटका लगा है।

जिसके कारण मालदीव एसोसिएशन ऑफ ट्रैवल एजेंट्स एंड टूर ऑपरेटर्स (MATATO) के अध्यक्ष अब्दुल्ला घियास ने EaseMyTrip के सीईओ निशांत पिट्टी को पत्र लिखकर उनके गलतफहमी को दूर करने की कोशिश करते हुए कहा कि उनका यह फैसला मालदीव के जीविका को ठेस पहुंचा रही है। MATATO ने पत्र में लिखा कि, 'हम चाहते हैं कि आप जानें कि हमारे राष्ट्रों को जोड़ने वाले बंधन राजनीति से परे हैं। हम अपने भारतीय नागरिकों को न केवल व्यापारिक सहयोगी बल्कि प्रिय भाइयों और बहनों के रूप में मानते हैं। पर्यटन मालदीव की जीवनधारा है, जो हमारे सकल घरेलू उत्पाद में दो-तिहाई से अधिक का योगदान देता है और लगभग 44,000 मालदीववासियों को आजीविका प्रदान करता है जो सीधे पर्यटन क्षेत्र में काम करते हैं। पर्यटन पर संभावित प्रतिकूल प्रभाव हमारी अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर डालने की क्षमता रखता है, जिससे कई लोगों का जीवन प्रभावित होगा।'

साथ ही उन्होंने अपने तीनों मंत्रियों के अपमानजनक टिप्पणियों के लिए खेद जताते हुए माफ़ी मांगी और कहा, 'यह बहुत दिल से है कि MATATO सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ उप मंत्रियों द्वारा की गई खेदजनक और अपमानजनक टिप्पणियों को स्वीकार करता है। मंत्रियों को उनकी भूमिकाओं से निलंबित कर दिया गया है। उनकी बात सामान्य रूप से मालदीववासियों की भावनाओं से कोसों दूर है। MATATO इन टिप्पणियों से हुई ठेस के लिए ईमानदारी से माफी मांगता है।'

maldives

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी पर निंदात्मक भाषा का उपयोग करने के कारण वहां की सरकार को अपने मंत्रियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेना ही था इसलिए उन्होंने अपने तीनों मंत्री- मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महजूम माजिद को युवा मंत्रालय से निलंबित कर दिया था। वहीं, भारत की एकजुटता दिखाते हुए EaseMyTrip ने अपने वेबसाइट से उनके बुकिंग्स रद्द कर दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+