Maldives: मालदीव की बर्बादी तय! पिछले 3 सालों में पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारतीय पहुंचे, अब क्या होगा?
Maldives Tourism Boycott: पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद देशभर में मालदीव बॉयकॉट ट्रेंड करने लगा है। मालदीव के मंत्रियों की आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद दोनों देशों में विवाद बढ़ गया हैं। ऐसे में हमारे देश की हस्तियां जिनमें फिल्मी सितारे, खिलाड़ी और कई नामचीन लोगों ने मालदीव का बॉयकॉट करने की अपील की है।
ऐसे में इस विवाद के बीच अगर आंकड़ों पर गौर करें तो कोविड के बाद भारतीयों की संख्या वहां पर्यटकों के रूप में अन्य देशों की तुलना में काफी ज्यादा है। जिसेस साफ है कि अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मालदीव का पंगा लेना अपनी बर्बादी को निमंत्रण देना है।

दुनिया में सबसे ज्यादा भारतीय पर्यटक
डेटा से पता चलता है कि मालदीव में पर्यटकों के आगमन के मामले में भारतीय शीर्ष पर हैं, जिनमें से दो लाख से अधिक लोग हर साल कोविड-19 महामारी के बाद वहां का दौरा करने गए हैं। मालदीव पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते साल 2023 में 2.09 लाख से अधिक भारतीय वहां घूमने पहुंचे हैं।
साल 2023 में 2 लाख से ज्यादा भारतीय पहुंचे
2022 में यह संख्या 2.4 लाख से अधिक थी, जबकि 2021 में 2.11 लाख से अधिक भारतीयों ने मालदीव के लिए उड़ान भरी। महामारी के दौरान मालदीव अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए खुले कुछ देशों में से एक था और उस अवधि में लगभग 63,000 भारतीयों ने देश का दौरा किया था।
2018 में 90,474 विजिटर्स के साथ भारत मालदीव में पर्यटकों के आगमन का पांचवां सबसे बड़ा सोर्स था। 2019 में भारत पिछले वर्ष की तुलना में लगभग दोगुनी संख्या (1,66,030) के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया।
'बॉयकॉट मालदीव्स' ट्रेंड
हालांकि, मालदीव कैबिनेट के तीन मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद भारतीयों की तरफ से आलोचना का सामना कर रही है। सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट थे, जिनमें दावा किया गया था कि विवाद को देखते हुए कुछ भारतीय मालदीव की अपनी निर्धारित यात्राएं रद्द कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर हैशटैग 'बॉयकॉट मालदीव्स' भी ट्रेंड कर रहा था।
इधर, EaseMyTrip ने सोमवार को कहा कि उसने 'एकजुटता दिखाते हुए' अपनी वेबसाइट पर द्वीप राष्ट्र के लिए सभी उड़ान बुकिंग को निलंबित कर दिया है।
तीन मंत्रियों को किया निलंबित
मालदीव की सरकार ने रविवार को अपने तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया, क्योंकि उन्होंने लक्षद्वीप की यात्रा के बाद एक्स पर उनके पोस्ट के लिए मोदी की आलोचना की थी, यह अनुमान लगाते हुए कि यह केंद्र शासित प्रदेश को मालदीव के वैकल्पिक पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने का एक प्रयास था।












Click it and Unblock the Notifications