अब हनीमून की तरह मनाइए न्यूईयर, इस खूबसूरत देश ने ट्वैवल किया वीजा फ्री, IRCTC का भी तोहफा

Malaysia-India Visa Free Services: साल 2023 अब खत्म होने के कगार पर है और लोग प्लानिंग में जुटे हैं कि वो किस तरह से अपना नया साल मनाएं। कोई ट्रेन के टिकट बुक कर रहा है तो कोई फ्लाइट के टिकट बुक करने में लगा है। ऐसे में एक बड़ी खबर ये है कि मलेशिया ने ऐलान किया है कि उसके यहां भारतीय बिना किसी वीजा के ही आ सकते हैं, ऐसे में जो लोग न्यू ईयर विदेश में मनाना चाहते हैं तो उनके लिए ये बड़ी खुशखबरी है।

Malaysia-India Visa Free Services

वैसे भी मलेशिया कपल स्पॉट कहा जाता है, जहां अक्सर लोग हनीमून मनाने पहुंचते हैं, ऐसे में अगर आपको न्यूईयर में हनीमून फन चाहिए तो मलेशिया की प्लानिंग कर सकते हैं क्योंकि अब वहां के लिए वीजा का कोई टेंशन नहीं है।

श्रीलंका और थाईलेंड भी कर चुके हैं वीजाफ्री यात्रा का ऐलान

केवल मलेशिया ही नहीं बल्कि श्रीलंका और थाईलेंड भी इंडिया के लिए वीजा फ्री ट्रैवल की घोषणा कर चुके हैं । मालूम हो कि 1 दिसंबर से मलेशिया की इंडिया के लिए वीजा फ्री यात्रा शुरू होने जा रही है।

आईआरसीटीसी ने मलेशिया टूर पैकेज जारी किया

तो वहीं इससे पहले आईआरसीटीसी ने मलेशिया टूर पैकेज जारी किया था, ये पैकेज 21 नवंबर 2023 से शुरू हुआ है। इस पैकज का नाम है Enchanting Singapore And Malaysia (ND 021)। जिसमें यात्री को ट्रैवल के साथ होटल में रूकने और खाने-पीने की सुविधाएं दी जा रही हैं।

स्पेशल पैकेज 6 रात और 7 दिन का

ये पैकज दिल्ली से प्रारंभ है, अगर आप राजधानी निवासी नहीं हैं तो आपको पहले दिल्ली तक की यात्रा करनी होगी और अगर आप दिल्ली में ही रहते हैं तो कोई दिक्कत ही नहीं है, आपको बता दें किये स्पेशल पैकेज 6 रात और 7 दिन का है।

एक व्यक्ति का किराया 163700 रुपए

इस पैकेज में यात्री को तीन मील ( ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर ) दिया जाएगा और इसी के जरिए होटल भी मिलेगा। एक व्यक्ति का किराया 163700 रुपए है तो वहीं दो एडल्ट लोगों के लिए टिकट प्राइस 134950 रुपए प्रति व्यक्ति आएगा और दो एडल्ट के साथ एक किड ( उम्र दो साल से 11 बरस तक) तो आपको 103100 रुपए खर्च करने होंगे।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट से करें टिकट बुक

आप इस पैकेज के लिए टिकट आईआरसीटीसी के टिकट विंडो से खरीद सकते हैं या फिर ऑन लाइन वेबसाइट irctctourism.com या एप से भी बुक कर सकते हैं। अगर यहां से दिक्कत आ रही है तो आप 8287930747 और 8287930718 नंबरों पर कॉल करके भी बताए गए निर्देश के अनुसार टिकट बुक कर सकते हैं।

मलेशिया कहलाता है कपल स्पॉट, हनीमून के लिए है फेमस

आपको बता दें कि मलेशिया बहुत सुंदर है, यहां पर बट्टू केव्स ,पेनांग हिल, कुआलालंपुर, जेंटिंग हाइलैंड्स जैसी बहुत सारी खूबसूरत जगहें हैं, जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+