ब्रेकअप किया तो ब्वॉयफ्रेंड ने लीक की अंतरंग तस्वीरें, अभिनेत्री ने हिम्मत दिखाई, पहुंचा दिया जेल
ब्रेकअप किया तो ब्वॉयफ्रेंड ने लीक की अंतरंग तस्वीरें, अभिनेत्री ने हिम्मत दिखाई, पहुंचा दिया जेल
नई दिल्ली। मलयालम फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस मैथिली के अंतरंग फोटो लीक करने और उन्हें धमकाने वाले उनके पूर्व ब्वॉयफ्रेंड और प्रोडक्शन एक्जिक्यूटिव किरण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किरण लंबे समय से मैथिली को उनके निजी लम्हों की तस्वीरें वायरल कर देने की बात कह रुपए देने का दबाव बना रहा था।


2008 में रिलेशन में थे दोनों
खबरों के मैथिली और किरण 2008 में रिलेशन में थे। मैथिली को किरण ने खुद के अविवाहित होने की बात कही थी लेकिन वो शादीशुदा था। जब मैथिली को यह बात पता चली कि किरण शादीशुदा है तो उन्होंने ब्रेकअप कर लिया। ब्रेकअप के बाद उसने मैथिली को धमकाना शुरू कर दिया।

निजी फोटो के बदले मांगता था 70 लाख
किरण लगातार मैथिली को अंतरंग तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल कर देने की बात कहकर तंग करता रहा। वह इन तस्वीरों के बदले मैथिली से 75 लाख रुपये मांगेता था।

हीरोइन ने दिखाई हिम्मत
मैथिली ने किरण की धमकी से डरने की बजाय हिम्मत दिखाई और उसको पैसे देने की जगह पुलिस में शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। किरण पर आईपीसी की धारा 354 और आईटी अधिनियम 66 (a) के तहत केस दर्ज हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications