TV शो में बीफ खाना इस एक्ट्रेस को पड़ा भारी,लोग दे रहे हैं गालियां
नई दिल्ली। मलयालम एक्ट्रेस और नेशनल अवॉर्ड विजेता सुरभि लक्ष्मी लोगों के निशाने पर आ गई है। सोशल मीडिया पर उन्हें की तारीफ के बजाए गालियां मिल रही हैं। दरअसल एक टीवी शो के दौरान सुरभि ने बीफ खाया, जिसे लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है। लोग उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है।

बीफ खाने पर एक्ट्रेस को पड़ी गालियां
दरअसल एक टीवी शो के दौरान सुरभि ने बीफ और केरला पराठा खाया था। इस शो को ओणम के दिन प्रसारित किया गया था। ओणम के दिन सुरभि के बीफ खाने पर लोग नाराज हो गए। उनकी वो वीडियो वायरल हो गई। दरअसल ओणम के दिन इस कार्यक्रम का प्रसारण किया गया था, जिस दिन लोग सिर्फ वेजिटेरियन खाना खाते हैं।

एक्ट्रेस को देनी पड़ी सफाई
मामला बढ़ता देख सुरभि ने अपनी ओर से सफाई दी, लेकिन लोगों को उनकी ये दलील भी हजम नहीं हुई। सुरभि ने अपनी सफाई में कहा कि यह कार्यक्रम ओणम से दो-तीन हफ्ते पहले शूट किया गया था। उन्हें इस बात का विकल्प दिया गया था कि वो किसी भी रेस्टोरेंट में जा सकती हैं। इसलिए वो वहां गई, जहां वो अक्सर जाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नॉर्थ केरल के लोग ओणम डे पर भी नॉन वेजिटेरियन खाना खाते हैं।

लोग दे रहे हैं गालियां, कार्रवाई की मांग
लोगों ने उनके बीफ खाने पर उन्हें गालियां दीं और जान से मार देने की धमकियां तक दे डेली। लोगों ने पुलिस सको सुरभि के खिलाफ एक्शन लेने को कहा है। एक यूजर ने तो लिखा है कि सुरभि ने पूरे समुदाय की बेइज्जती की है और उन्हें हिंदू होने का कोई अधिकार नहीं है। वहीं सुरभि चैनल पर इसका आरोप मढ़ रही है कि उन्होंने ओणम के दिन उस शो को क्यों दिखाया।












Click it and Unblock the Notifications