Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

साउथ एक्टर दिलीप पहुंचे क्राइम ब्रांच ऑफिस, एक्ट्रेस से यौन उत्पीड़न मामले में हुए पेश

कोच्चि, 23 जनवरी: केरल हाई कोर्ट ने शनिवार को सुनवाई के दौरान एक्ट्रेस के साथ यौन उत्पीड़न के केस की जांच कर रहे अधिकारियों को धमकी देने के मामले में मलयालम अभिनेता दिलीप को बड़ी राहत दी थी। वहीं अब कोर्ट के निर्देश पर साउथ एक्टर पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंचे।

malayalam Actor Dileep

कोच्चि में रविवार को एक्टर दिलीप 2017 में एक अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न की जांच कर रहे अधिकारियों को कथित रूप से धमकाने के मामले में अपने और पांच अन्य के खिलाफ दर्ज एक मामले में पूछताछ के लिए केरल हाई कोर्ट के निर्देशानुसार रविवार सुबह क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करने से साफ इनकार कर दिया। सुबह साढ़े आठ बजे के बाद अभिनेता क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंचे थे, बताया जा रहा है कि आरोपियों से पूछताछ रिकॉर्ड की जाएगी। हाई कोर्ट के जस्टिस गोपीनाथ पी ने आरोपियों को जांच में पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया था, जिसके तहत उन्हें 3 दिन में सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक पूछताछ के लिए मौजूद रहने का निर्देश दिया था।

गौरतलब है कि केरल उच्च न्यायालय ने शनिवार को एक सुनवाई के दौरान अभिनेता दिलीप को राहत देते हुए गिरफ्तारी पर 27 जनवरी तक रोक लगा दी थी। न्यायालय ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वह अभिनेता को गिरफ्तार नहीं कर सकती। अब अगली सुनवाई भी 27 जनवरी को ही होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+