साउथ एक्टर दिलीप को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, 27 जनवरी तक नहीं होगी गिरफ्तारी

तिरुवनन्तपुरम, 22 जनवरी। केरल उच्च न्यायालय ने शनिवार को एक सुनवाई के दौरान अभिनेत्री यौन उत्पीड़न केस की जांच कर रहे अधिकारियों को धमकाने के मामले में मलयालम अभिनेता दिलीप को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने दिलीप की गिरफ्तारी पर 27 जनवरी तक रोक लगा दी है। न्यायालय ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वह अभिनेता को गिरफ्तार नहीं कर सकती। अभिनेता दिलीप द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए पीठ ने कहा कि साजिश भी एक अपराध के बराबर ही है। इस मामले में अब अगली सुनवाई भी 27 जनवरी को ही होगी।

Malayalam actor Dileep gets big relief from court will not be arrested till January 27

अभिनेता दिलीप के वकीलों ने आरोप लगाया कि एक्ट्रेस के उत्पीड़न मामले में जांच कर रहे अधिकारियों को नुकसान पहुंचाने की कहानी के पीछे पूरी साजिश रची गई थी ताकि एक्टर को सलाखों के पीछे भेजा जा सके। दिलीप के वकील ने तर्क दिया कि 'घटना के पांच साल बाद, वे (जांच अधिकारी और अभियोजन पक्ष) अब नई मनगढ़ंत कहानियां लेकर आ रहे हैं। उन्हें अपने आरोपों को साबित करने के लिए कुछ ठोस सबूत पेश करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: केरल में 50 हजार के करीब पहुंचा कोरोना का दैनिक आंकड़ा, रविवार को रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन

बचाव पक्ष ने कहा कि मामले के सभी आरोपी घंटों पूछताछ के लिए पेश होने को तैयार हैं, लेकिन वो घूमा-फिरा के होने वाली जांच के खिलाफ हैं। उधर, अग्रिम जमानत याचिका का विरोध करते हुए अभियोजन पक्ष ने कहा कि इस मामले में अभिनेता से कम से कम पांच दिनों तक पूछताछ करनी होगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आरोपी को परेशान नहीं किया जाएगा। बता दें कि पुलिस ने 9 जनवरी को दिलीप के एक कथित ऑडियो क्लिप के आधार पर एक जांच अधिकारी द्वारा दायर शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायत में दावा किया गया कि 2017 में एक अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न की जांच कर रहे अधिकारियों पर एक्टर दिलीप हमले की साजिश रच रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+