Malappuram Boat Accident: नाव हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत, घायलों से मिले केरल के सीएम
केरल के मलप्पुरम में हुए नाव हादसे में अभी तक 22 लोगों की जान जा चुकी है। बचाव कार्य में भारतीय नौसेना की भी मदद ली जा रही है।

केरल के मलप्पुरम में रविवार रात एक भयानक हादसा हो गया। मलप्पुरम में पर्यटकों से भरी नाव एक नाव डूब गई, जिसमें अभी तक 22 लोगों की मौत की खबर है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। नदी में लोगों की खोज और बचाव अभियान के लिए भारतीय नौसेना के चेतक हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। केरल सरकार के कई मंत्री भी मौके पर मौजूद हैं। पढ़िए, मलप्पुरम नाव हादसे से जुड़े सभी अपडेट।
LIVE Feed
मरने वालों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे: केरल के खेल मंत्री
खेल मंत्री वी अब्दुर्रहीमन ने कहा कि 20 शवों में से 15 की पहचान कर ली गई है। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं जो स्कूल की छुट्टियों के दौरान घूमने के लिए आए थे।
मृतकों का आंकड़ा 21 तक पहुंचा
मल्लापुरम नाव हादसे में मृतकों का आंकड़ा 21 तक पहुंचा। रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल NDRF जवान ने बताया कि NDRF के पहुंचने तक 20 शव निकाले जा चुके थे। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के गोताखोर लोगों की तलाश में जुटे हैं। अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाने की कोशिश हो रही है।
कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल बोले- युद्धस्तर पर काम करे सरकार
मल्लपुरम में नाव हादसे के बाद स्थानीय कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार को युद्धस्तर पर रेस्क्यू के लिए काम करना चाहिए। कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी राहत और बचाव कार्य में भाग लेने की अपील की।
केरल के CM और स्वास्थ्य मंत्री ने हादसे के बाद क्या कहा?
केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने मल्लपुरम नाव हादसे के बाद कहा, रेस्क्यू के लिए तत्काल एक्शन लेने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य मंत्री वीणा जार्ज ने बताया कि लोगों के ट्रीटमेंट के लिए मनचेरी मेडिकल कॉलेज, सरकारी अस्पतालों और आसपास के निजी अस्पतालों में इंतजाम किए गए हैं।













Click it and Unblock the Notifications