मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक नाइट सूट में शेयर की ये फोटो, देखें बिना मेकअप एक्ट्रेस का लुक
मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक नाइट सूट में शेयर की ये फोटो, देखें बिना मेकअप एक्ट्रेस का लुक
मुंबई, अप्रैल 17: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई पर कोरोना का जबरदस्त कहर है। ऐसे में बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग, टीवी शो की शूटिंग बंद हो चुकी है। जिसके चलते बॉलीवुड एक्टर एक्ट्रेस एक बार फिर घरों में कैद हो गए हैं। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी खुद को घर में कैद कर लिया है। वो अपने घर में ही रहकर क्वालिटी टाइम बिता रही है। मुंबई में लागू मिनी लॉकडाउन में मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। इसकी वजह मलाइका अरोड़ा की एक फोटो है जिसमें मलाइका नाइट सूट में बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। इस फोटो पर उनके प्रसंशक जमरक कमेंट कर रहे हैं।

मलाइका ने शेयर की ये फोटो
मलाइका अरोड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब फोटोज और वीडियो शेयर कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ने अब ये फोटो शेयर की है। ब्लैक नाइट शूट में बिना मेकअप के मलाइका गजब की खूबसूरत लग रही हैं। मलाइका ने अपनी एक तस्वीर के साथ एक पोस्ट भी लिखा है।

मलाइका ने फोटो शेयर कर लिखी ये बात
मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो फोटो शेयर की है उसमें वो सेल्फी ले रही हैं। नाइटसूट पहने मलाइका बिना मेकअप के भी उतनी ही खूबसूरत दिख रही एक्ट्रेस की ये बेड पर सोने जाने से पहले की तस्वीर है। इस फोटो को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा घर पर ही रहो। कोरोना काल को देखते हुए उन्होंने फैंस से घर पर रहने की गुजारिश की सलाह दी है।

मलाइका की डायमंड रिंग वाली फोटो ने मचाई सनसनी
मलाइका ने हाल ही में हरिद्वार कुंभ मेले की तस्वीर साझा की थी और वहां उमड़ी भीड़ पर गुस्सा जताया था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- 'पैनडेमिक है लेकिन यह हैरान कर देने वाला है।। वहीं इसके पहले मलाइका ने डायमंड रिंग के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में मलाइका लाइट पीच रंग की एक नेट वाली ड्रेस पहने नजर आ रही थीं। उनकी इस फोटो को देख लोगों को लग रहा था कि ये उनकी इंगेजमेंट की तस्वीर है। जिसके बाद मलाइका और अर्जुन कपूर का नाम लेकर उन्हें बधाइयां दे रहे थे।
'दोस्ताना 2' से कार्तिक आर्यन को निकालने से करण जौहर को जानें कितने करोड़ों का हुआ नुकसान?












Click it and Unblock the Notifications