Malaika-Arjun: बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग गोवा में चिल कर रही हैं मलाइका अरोड़ा, सामने आई Photos
नई दिल्ली। Malaika Arora and Arjun Kapoor Photo: बॉलीवुड की 'छइयां छइयां गर्ल' मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों यह चर्चित कपल गोवा ( Goa) में क्वालिटी टाइम स्पेंड रहा है। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ गोवा में वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में अर्जुन-मलाइका के साथ उनकी बहन अमृता और एक दोस्त भी है। सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इन तस्वीरों ने एक बार फिर अर्जुन और मलाइका के रिलेशनशिप (Arjun and Malaika Relationship) को लेकर चर्चा शुरू कर दी है।

गोवा में विकेशन मना रहे हैं मलाइका और अर्जुन
मलाइका अरोड़ा द्वारा शेयर किए गए फोटो में देखा जा सकता है कि वह अर्जुन कपूर और बहन अमृता के साथ बीच पर मस्ती कर रही हैं। अर्जुन और मलाइका इन दिनों गोवा में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। वायरल फोटो में देखा जा सकता है कि मलाइका और अर्जुन ह्वाइट आउटफिट्स में हैं जबकि अमृता और उनका दोस्त ब्लैक आउटफिट में हैं। फोटो के साथ मलाइका ने #GoaDiaries लिखा है।

धर्मशाला में भी नजर आए थे मलाइका और अर्जुन
बता दें कि इससे पहले मलाइका और अर्जुन दिवाली के आसपास हिमालय में छुट्टियां मनाते कैमरे में कैद हुए थे। ये कपल धर्मशाला में अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ पहुंचा था। अर्जुन और सैफ अपनी आने वाली फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में मलाइका ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने अर्जुन के साथ लॉकडाउन बिताया, इस दौरान अर्जुन ने उनका बहुत मनोरंजन किया।

कोरोना पॉजिटिव हो चुका है कपल
एक इंटरव्यू में मलाइका ने कहा था कि अर्जुन बहुत एंटरटेनिंग हैं, अगर उन्हें क्वारंटाइन होना पड़े तो वह उन्हीं के साथ रहना पसंद करेंगी। मलाइका ने कहा, अर्जुन से ज्यादा कोई और एंटरटेनिंग नहीं हो सकता, उनके साथ कोई भी पल बोरिंग नहीं होता। मेरे साथ ऐसा है कि वह हमेशा मेरा मजाक उड़ाते रहते हैं। बता दें कि सितंबर, 2020 में अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इसकी पुष्टि खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर किया था। इसके कुछ दिन बाद मलाइका भी कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं।

मालइका ने किया था अर्जुन से प्यार का खुलासा
आपको बता दें कि 35 साल के अर्जुन और 47 साल की मलाइका का रिश्ता अक्सर लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना रहता है, दोनों के बीच उम्र का एक बड़ा अंतर होने के बावजूद दोनों के रिश्ते में गहराई, समर्पण, केयर, प्यार और वो सबकुछ नजर आता है जो कि एक कपल के बीच में होना चाहिए। पिछले साल अर्जुन के बर्थडे पर मालइका ने अर्जुन संग अपनी फोटो को शेयर करके अपने और अर्जुन के रिश्ते की सार्वजनिक रूप से पुष्टि कर दी थी।
यह भी पढ़ें: Bollywood Drug Case: NCB के सामने पेश होने के लिए अर्जुन रामपाल ने 21 दिसंबर तक का समय मांगा
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications