मलाइका अरोड़ा ने साइकिल चलाते हुए शेयर किया वीडियो, आने लगे ऐसे कमेंट्स

नई दिल्ली। बीते दिनों मालदीव्स से छुट्टियां मनाकर लौटीं एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को सोशल मीडिया पर वहां का एक वीडियो शेयर करना भारी पड़ गया। उन्हें इसके लिए हद से ज्यादा ट्रोल किया गया। दरअसल इस वीडियो में वे किसी रिसार्ट में साइकिल चलाती दिख रही हैं। मलाइका ने सफेद रंग का टॉप पहना हुआ है और वे मस्ती के मूड में दिख रही हैं। वीडियो को मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- 'प्रकृति मूल्यवान है, इसकी रक्षा करें...मैंने अपने हिस्से का काम कर दिया।'

क्यों ट्रोल हुईं मलाइका?

दरअसल वीडियो के साथ मलाइका ने जो कैप्शन लिखा है लोग उसपर बुरी तरह भड़क गए और कमेंट करने लगे। लोग बोले की 5-10 साइकिल चला के पर्यावरण बचा रही हो। मुंबई में दिनभर कार ही चलाती हो। मलाइका के इस वीडियो पर इस तरह के कई कमेंट की भरमार लग गई। लोग बोले मुंबई में ये कोशिश करके देखो तो मानें। मालदीव में साइकिल चलाने के जलवायु पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

बिकनी फोटो को यूजर्स ने बताया था फूहड़

मलाइका की इस वीडियो से पहले उन्होंने बिकनी पहने हुए एक फोटो शेयर की थी। इस पर भी कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया था। लोग उनकी पोस्ट को बेशर्मीभरा और फूहड़ बताने लगे। बता दें कि बॉलीवुड सितारों को कई बार ऐसे ट्रोलर्स का सामना करना पड़ता है जो उन्हें अपनी राय देने से नहीं चूकते हैं।

जल्द अर्जुन कपूर से शादी कर सकती हैं मलाइका

जल्द अर्जुन कपूर से शादी कर सकती हैं मलाइका

अरबाज खान के साथ 19 सालों की शादी को तोड़ चुकीं मलाइका को लेकर खबर है कि वे जल्द अर्जुन कपूर से शादी कर सकती हैं। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने इसपर कुछ नहीं कहा है। लेकिन कई ईवेंट्स में दोनों को साथ देखा जाता है।

यह भी पढ़ें- मलाइका और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर आई बड़ी खबर, इस तारीख को बज सकती है शहनाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+