कांग्रेस के चाणक्य कहे जाने वाले माखनलाल फोतेदार का गुरुग्राम में निधन
कांग्रेस के चाणक्य कहे जाने वाले सीनियर लीडर माखनलाल फोतेदार का गुरुग्राम में निधन
नई दिल्ली। कांग्रेस के सीनियर नेता और भारतीय राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले माखन लाल फोतेदार का आज(गुरुवार) गुरुग्राम में निधन हो गया। फोतेदार 85 साल के थे। वो अपने परिवार के साथ गुरुग्राम में रह रहे थे। एक समय कांग्रेस में कद्दावर नेता रहे फोतेदार सोनिया और राहुल के नेतृत्व में किनारे कर दिए गए थे, जिसके बाद वो सक्रिय राजनीति से दूर हो गए।

फोतेदार केंद्रीय मंत्री रहे और कई अहम मंत्रालयों को संभाला। माखन लाल इंदिरा गांधी के काफी करीबी माने जाते थे। जम्मू-कश्मीर सरकार में भी फोतेदार मंत्री रहे थे। फोतेदार राज्यसभा के सदस्य भी रहे। कश्मीरी पंडितों के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया। वो पिछले काफी समय से परिवार के साथ गुरुग्राम में रह रहे थे। उनकी दो बेटियां और तीन बेटे हैं।
फोतेदार ने यूपीए-1 और यूपीए-2 के दौरान सोनिया गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कांग्रेस की रणनीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा था कि सोनिया गांधी की कांग्रेस और इंदिरा गांधी की कांग्रेस में जमीन-आसमान का फर्क है। उनकी सोनिया गांधी से ना बन पाने की वजह से वो पार्टी में साइड हो गए थे। फोतेदार ने अपनी किताब 'द चिनार लीव्स' में भी भारतीय राजनीति और नेताओं को लेकर कई अहम बातें कही हैं। किताब में उन्होंने राहुल और सोनिया पर सवाल उठाएं हैं जबकि प्रियंका गांधी को इंदिरा का असली वारिस बताया था।












Click it and Unblock the Notifications