'PM को सम्मान मिलने पर वह भारत का मजाक उड़ाता है', स्मृति ईरानी का राहुल गांधी के राफेल-मणिपुर बयान पर हमला
Smriti Irani on Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के मणिपुर वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा कि एक व्यक्ति जो भारत के आंतरिक मामलों में अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप चाहता है।
स्मृति ईरानी ने क्यों साधा निशाना
राजवंश का एक निराश व्यक्ति, जिन्हें लोगों ने अस्वीकार कर दिया है, वह 'मेक इन इंडिया' की महत्वाकांक्षा को ठेस पहुंचाता है। स्मृति ईरानी ने कहा कि जब हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय सम्मान मिलता है तो वह भारत का मजाक उड़ाता है। वह इस बात से नाराज है कि डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट अब राजवंश के दरवाजे तक नहीं पहुंच रहे हैं।

आखिर क्या बोले राहुल गांधी
बता दें कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी के फ्रांस दौरे को राफेल डील से जोड़ा है। पीएम मोदी फ्रांस की राजधानी पेरिस में बैस्टिल डे परेड में शामिल हुए। इसको लेकर उन्होंने कहा कि मणिपुर जल गया। यूरोपीय संघ संसद में भारत के आंतरिक मामले पर चर्चा हो रही है। पीएम मोदी ने इस पर एक शब्द भी नहीं कहा। हालांकि, राफेल ने उन्हें बैस्टिल डे परेड का टिकट दिला दिया।
पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान
पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर फ्रांस गए थे। वहां उन्होंने बैस्टिल डे परेड में शामिल हुए। फ्रांस ने पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। फ्रांस का दोरा समाप्त होने के बाद पीएम मोदी अब यूएई के लिए रवाना हो गए हैं। फ्रांस में उन्होंने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
वहीं, दूसरी तरफ भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए सरकार जल्द ही 26 नेवी राफेल को नौसेना बेड़े में शामिल करेगी। भारत सरकार ने फ्रांस से 26 नेवी राफेल और फ्रांस द्वारा डिजाइन की गई 3 स्कॉर्पीन कैटेगरी की पनडुब्बियों की खरीद के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।
यह भी पढ़ें- राफेल ने पीएम मोदी को 'बैस्टिल डे परेड' का टिकट दिलाया, जबकि मणिपुर जल रहा है: राहुल गांधी












Click it and Unblock the Notifications