कॉलेज के बाथरूम में छात्राओं का बना लेता था अश्लील वीडियो
इस समय उसने शौचालय की खिड़की के पीछे एक वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू करके रखा हुआ मोबाइल पाया गया। इसके बाद छात्रा ने तुरंत इस बाद की जानकारी महाविद्यालय की शिक्षकों को दी।
मुंबई। विक्रोली के कॉलेज में एक स्कूल सिपाही द्वारा छात्राओं का बाथरूम में अश्लील वीडियो निकालने का मामले सामने आया है। इस घटना की कॉलेज की छात्राएं को भनक भी नहीं थी कि कोई बाथरूम में मोबाइल वीडियो रिकॉर्डिंग पर रखकर छुपके से उनका अश्लील वीडियो बना रहा है। इस घटना का खुलासा होने के बाद मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज की गई, तब जाकर पता चला कि अश्लील वीडियो निकालनेवाला और कोई नहीं कॉलेज का सिपाही ही है।

ये घटना विक्रोली के विद्या विकास एज्युकेशन के महाविद्यालय में घटी है। इस मामले में विजय विश्वनाथ शिवथरे (29) को विक्रोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को विद्या विकास महाविद्यालय की एक छात्रा शौचालय गई थी। इस समय उसने शौचालय की खिड़की के पीछे एक वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू करके रखा हुआ मोबाइल पाया गया। इसके बाद छात्रा ने तुरंत इस बाद की जानकारी महाविद्यालय की शिक्षकों को दी। जिस पर महाविद्यालय के प्रशासन ने तुरंत मोबाइल को हिरासत में लेकर इस बात की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस और महाविद्यालय प्रशासन ने ये मोबाइल किसका है इस बात की खोज की। तब ये बात सामने आई कि ये मोबाइल महाविद्यालय में काम करनेवाले एक सिपाही का है। इस मामले में पुलिस ने सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की ज्यादा जांच कर रही है। आरोपी सिपाही ने ऐसे कितने अश्लील वीडियो निकाले हैं और कब से वो इस तरह की हरकत कर रहा था। महाविद्यालय की छात्राओं को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि महाविद्यालय में काम करनेवाला सिपाही इस तरह की गंदी हरकत कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications