Makar Sankranti 2026 :'सूर्यो देवो दिवं गच्छेत् मकरस्थो ', PM मोदी ने कही खास बात, क्या है श्लोक का मतलब?
Makar Sankranti 2026 Wishes: पूरा देश आज मकर संक्रांति मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं, साथ ही उन्होंने सभी को 'माघ बिहू' और 'उत्तरायण' के लिए भारतवासियों को विश किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर सभी के स्वस्थ और खुश रहने की प्रार्थना की है और लोगों को इस त्योहार का अर्थ भी बताया है।
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है कि ' संक्रांति के इस पावन अवसर को देश के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार मनाया जाता है। मैं सूर्यदेव से सबके सुख-सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
सूर्यो देवो दिवं गच्छेत् मकरस्थो रविः प्रभुः। उत्तरायणे महापुण्यं सर्वपापप्रणाशनम्॥'

सभी देशवासियों को मकर संक्रांति की असीम शुभकामनाएं। तिल और गुड़ की मिठास से भरा भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का यह दिव्य अवसर हर किसी के जीवन में प्रसन्नता, संपन्नता और सफलता लेकर आए। सूर्यदेव सबका कल्याण करें।' इसके अलावा, पीएम मोदी ने सभी को माघ बिहू की भी शुभकामनाएं दी हैं।
क्या है श्लोक का अर्थ? (Makar Sankranti 2026 Wishes)
- श्लोक: सूर्यो देवो दिवं गच्छेत् मकरस्थो रविः प्रभुः।उत्तरायणे महापुण्यं सर्वपापप्रणाशनम्॥
- सूर्यो देवः - सूर्य देव
- दिवं गच्छेत् - स्वर्ग/ऊर्ध्व दिशा की ओर जाते हैं
- मकरस्थः रविः - मकर राशि में स्थित सूर्य
- प्रभुः - सर्वशक्तिमान
- उत्तरायणे - उत्तरायण काल में
- महापुण्यम् - महान पुण्य
- सर्वपापप्रणाशनम् - सभी पापों का नाश करने वाला
अर्थात
जब सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब वे उत्तरायण में प्रवेश करते हैं। यह काल अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। उत्तरायण में किए गए स्नान, दान, जप, तप और शुभ कर्म सभी प्रकार के पापों का नाश होता है।
Makar Sankranti 2026 को अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है
आपको बता दें कि भारत में मकर संक्रांति को अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। उत्तर भारत में इसे खिचड़ी पर्व कहा जाता है। इस दिन खिचड़ी का दान, स्नान और पूजा का विशेष महत्व है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही सकारात्मक ऊर्जा, नई शुरुआत और खुशहाली का संदेश मिलता है। तिल, गुड़, चावल और दाल से बनी खिचड़ी शुद्धता, सरलता और संतुलन का प्रतीक मानी जाती है।

आप भी दीजिए लोगों को दिल छू लेने वाली शुभकामनाएं (Makar Sankranti 2026 Wishes)
- खिचड़ी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं, जीवन में आए सुख, शांति और समृद्धि।
- तिल-गुड़ की मिठास और खिचड़ी का स्वाद,आपके जीवन को खुशियों से भर दे आज।
- सूर्य देव की कृपा से आपका हर दिन उज्जवल और मंगलमय हो।
- खिचड़ी पर्व लाए सेहत, घर में बनी रहे खुशहाली और बरकत।
- मकर संक्रांति के इस पावन अवसर पर दान-पुण्य से बढ़े पुण्य और दूर हों कष्ट।
- मकर संक्रांति आपके जीवन से अंधकार को दूर कर प्रकाश और सकारात्मकता लेकर आए।
- जैसे सूर्य उत्तरायण होता है, वैसे ही आपके जीवन की दिशा भी सफलता की ओर बढ़े।
- मकर संक्रांति का यह पर्व नई ऊर्जा, नए संकल्प और नई उम्मीदों का संदेश दे।
- दान, पुण्य और सेवा से जीवन में सुख-शांति का संचार हो-यही मकर संक्रांति का संदेश है।












Click it and Unblock the Notifications