देर रात गोरखपुर-अंत्योदय एक्सप्रेस पटरी से उतरी, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में बड़ा रेल हादसा सामने आया है, यहां कसारा और इग्तापुरी घाट सेक्शन के बीच देर रात अंत्योदय एक्सप्रेस का आखिरी डिब्बा पटरी से उतर गया। गोरखपुर-अंत्योदय एक्सप्रेस उस वक्त हादसे का शिकार हुई जब यह ट्रेन रात तकरीबन 3.50 बजे यहां से गुजर रही थी। हालांकि अभी तक इस हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। ट्रेन मुंबई की ओर जा रही थी। ट्रेन के पटरी से उतर जाने के बाद कुछ देर तक यातायात बाधित हो गया था, लेकिन रेलवे ने सेंट्रल लाइन की सेवा को फिर से चालू कर दिया है।

train accident

जानकारी के अनुसार ट्रॉली 12598 सीएसएमटी-गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि दूसरे कोच की ट्रली रात तकरीबन 3.50 बजे पटरी से उतर गई। इस हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। इस दुर्घटना के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर 02222694040 जारी किया। गौर करने वाली बात है कि जुलाई माह की शुरुआत में ही जामब्रंग और ठाकुरवाड़ी के बीच एक मालगाड़ी की कुछ बोगियां पटरी से उतर गई थीं। जिसकी वजह से मुंबई-पुणे रूट प्रभावित हुआ था। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+