हरियाणा में बड़ा रेल हादसा टला, इमरजेंसी ब्रेक लगाने से कई लोगों को आई चोट
करनाल। हरियाणा के करनाल में एक और बड़ा रेल हादसा होने से टल गया है। यहां हिमालय क्वीन/ एकता एक्सप्रेस के ड्राईवर की लापरवाही की चलते कई यात्रियो को चोट आई है। दरअसल जिस वक्त ड्राइवर ट्रेन को लेकर आगे बढ़ रहा था उसने स्टेशन मास्टर के संदेश को नहीं सुना। बिना संदेश सुने ही उसने ट्रेन को आगे बढ़ा दिया, जिसके चलते ड्राइवर को अचानक से इमरजेंसी ब्रेक लगानी पड़ी। जिसके चलते कई यात्रियों को चोट आई है। हालांकि अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर बड़ा हादसा होने से टल गया है, लेकिन ड्राइवर की लापरवाही के चलते लोगों को चोटें आई हैं।

घटना के बाद यात्रियों ने काफी हंगामा किया। इस घटना के बाद स्टेशन मास्टर ने ड्राइवर को इसका दोषी बताते हुए उसकी शिकायत की है। दरअसल ड्राइवर ने ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर रोके बिना ही आगे बढ़ा दिया, जिसके बाद अचानक से ड्राइवर को इमरजेंसी ब्रेक लगानी पड़ी। गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब के संरूर में भी शनिवार को बड़ा ट्रेन हादसा टला था, जब दो ट्रेनें आमने-सामने आ गई थीं। प्वाइंटमैन की सतर्कता के चलते दोनों ही ट्रेन को आखिरी समय पर रुकवा दिया गया। हालांकि इस वजह से तकरीबन दो घंटे तक यह रूट प्रभावित रहा था।












Click it and Unblock the Notifications