यूपी के सीतापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 की मौत, 7 घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में बीती रात बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां ट्रैक्टर और टैंकर की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जबकि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीतापुर के एसपी एलआर कुमार ने बताया कि घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है, जबकि कुछ घायलों का यहीं सीतापुर में इलाज चल रहा है।

accident

इससे पहले शुक्रवार को लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बलिया डिपो की बस ओवरटेक के दौरान ट्रक से टकरा गई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोडवेज बस के परखच्चे उड़ गए थे। मौके पर कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव और राहत कार्य चलाया। वहीं घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां 5 लोगों की गंभीर हालत देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। सोहरामऊ थानाध्यक्ष ने बताया कि मरने वालों की शिनाख्त नहीं हो पाई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+