उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 6 बच्चों समेत 14 की मौत, CM योगी ने जताया दुख

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां बोलेरो कार की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमे 14 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मरने वालों में छह बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर मानिकपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। यह घटना गुरुवार रात को हई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारात से लौट रहे लोगों से भरी तेज रफ्तार बोलेरो कार सड़क पर खड़ी ट्रक के पीछे घुस गई। लोगों के शव को गाड़ी कटवाकर बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना बारात और गांव में जब पहुंची तो वहां मातम पसर गया। वहीं इस हादसे पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जाहिर किया है। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ितों को हर संभव मदद मुहैया कराएं। मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2-2 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलन किया है।

Recommended Video

    Uttar Pradesh: Pratapgarh में भीषण सड़क हादसा,6 बच्चे समेत 14 लोगों की दर्दनाक मौत | वनइंडिया हिंदी
    accident

    जानकारी के अनुसार कुंडा कोतवाली क्षेत्र के चौंसा जिरगापुर के रहने वाले संतलाल यादव के बेटे सुनील यादव की गुरुवार को शादी थी, इनकी शादी में ही शामिल होने के लिए लोग यहां पहुंचे थे। देर रात बारात से वापस लौटते वक्त रिश्तेदारों की गाड़ी ट्रक में जा घुसी। घटना के बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन हादसा इतना भयावह था कि लोगों की पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। जिसके बाद लोगों ने हादसे की पुलिस को जानकारी दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+