पश्चिम बंगाल के बीरभूम में बड़ा सड़क हादसा, 2 की मौत, 4 घायल

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में आज एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यह सड़क हाददसा बीरभूम में हुआ है, जहां दो कारों के बीच भीषण टक्कर हो गई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

accident

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को यूपी के शाहजहांपुर में कार सीख रहे एक युवक ने सात लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना थाना निगोही क्षेत्र के कस्बे की है, जहां नत्थू नाम का एक युवक खरीदी गई नई कार चलाना सीख रहा था। बताया जा रहा है कि कार सीख रहे युवक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार की स्पीड बढ़ने से वह रास्ते के किनारे चल रहे सात लोगों के ऊपर चढ़ गई। हादसे में हाशमीन नाम की महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 बच्चों समेत 6 लोग घायल हो गए। लोगों को टक्कर मारने के बाद कार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। आनन-फानन में सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां हाशमी नाम की महिला को मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल, पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+