शैलजा मर्डर केस: पुलिस से पहले दिल्‍ली की एक लड़की को पता था हत्‍या का राज , जानिए कौन है वो

नई दिल्‍ली। इंडियन आर्मी में मेजर अमित द्विवेदी की पत्‍नी शैलजा द्विवेदी (35) की शनिवार को हत्‍या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में सेना के ही एक और मेजर निखिल हांडा को गिरफ्तार किया है। दिल्‍ली पुलिस की मुश्‍तैदी के चलते ही मात्र 24 घंटे के अंदर पुलिस ने इस हत्‍या की गुत्‍थी सुलझा दी। लेकिन एक बात है जो अब सामने आ रही है वो ये कि पुलिस से पहले इस हत्‍या के बारे में दिल्‍ली की ही एक महिला को पता लग चुका था। दरअसल यह महिला कोई और नहीं बल्‍कि मेजर निखिल हांडा की ही एक और गर्लफ्रेंड है। पुलिस निखिल हांडा की इस गर्लफ्रेंड से पूछताछ भी कर चुकी है।

शैलजा मर्डर केस: पुलिस से पहले दिल्‍ली की एक लड़की को पता मेजर हांडा ने की है हत्‍या, जानिए कौन है वो

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक शैलजा का कत्ल करने के बाद मेजर निखिल हांडा ने अपनी इस गर्लफ्रेंड को फोन कर सबसे पहले हत्या की बात बता दी थी। जानकारी के मुताबिक यह महिला दिल्‍ली के पटेल नगर इलाके में रहती है। उल्‍लेखनीय है कि मेजर निखिल हांडा को पुलिस ने आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट से हांडा की चार दिन की रिमांड मांगी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। पुलिस ने कोर्ट से कहा हांडा से अभी इस सिलसिले में पूछताछ करनी है कि हत्या करने के बाद वह किन-किन लोगों से मिला और उन्हें क्या बात बताई। साथ ही पुलिस को हत्या के संबंध में कई चीजें भी बरामद करनी हैं।

मेजर निखिल हांडा के साथ अश्लील Video कॉल करती थी शैलजा, पति ने रंगे हाथों पकड़ा था

मेल टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस के साथ पूछताछ में भारतीय सेना के मेजर अमित द्विवेदी ने बताया था कि उन्हें पत्नी और हांडा के अफेयर के बारे में जानकारी थी। अमित ने शैलजा को इस अफेयर को खत्म करने की चेतावनी दी थी। अमित ने शैलजा को एक बार अश्लील वीडियो कॉलिंग करते हुए पकड़ा था, जिसके बाद इस अफेयर का खुलासा हुआ था। पति के दवाब के चलते शैलजा ने भी निखिल से दूरियां बनानी शुरू कर दी। वहीं निखिल लगातार उसे फोन करता। 6 महीने में उसने शैलजा को 3000 बार फोन किया। निखिल जानता था कि शैलजा फिजियोथैरेपी के लिए बेस हॉस्पिटल जाती है। इसलिए उसने वहां उससे मुलाकात के लिए बुलाया। उसने शैलजा पर शादी का दवाब बनाना शुरू कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+