मेजर मुकुंद और नायक नीरज के सम्‍मान पर रो पड़ा आसमान भी

नई दिल्‍ली। सोमवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर निकली परेड से पहले भारतीय सेना के दो रणबांकुरों शहीद मेजर मुकुंद वरदराजन और नायक नीरज की शहदात को अशोक चक्र से सम्‍मानित किया गया।

major-mukund-republic-day

इन दोनों को राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी की ओर से मरणोपरांत पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया। जिस समय इन दोनों को यह सम्‍मान दिया जा रहा था उस समय बारिश हो रही थी। ऐसा लग रहा था कि मानों आसमान भी आंसू बहाकर इनकी बहादुरी को सलाम कर रहा हो।

राष्‍ट्रपति बराक ओबामा बतौर मुख्‍य अतिथि इस परेड में मौजूद थे। मेजर मुकुंद वरदराजन और नायक नीरज की ओर से उनकी पत्‍नी ने यह सम्‍मान ग्रहण किया। यह सर्वोच्‍च सैन्‍य सम्‍मान होता है।

nayak-neeraj-republic-day

राजपूत रेजीमेंट के अधिकारी मेजर वरदराजन ने पिछले साल अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया था। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में उनकी मौत हो गई थी।

मेजर मुकुंद राजपूत रेजीमेंट में ऑफिसर थे। उन्‍होंने शोपियां जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में वह शहीद हो गए थे। उन्‍होंने तीन आतंकियों को वहीं पर मार गिराया था। वह इस एनकाउंटर में बुरी तरह से घायल हो गए थे और उन्‍हें कई गंभीर चोटें आई थीं। उन्‍हें अस्‍पताल भी ले जाया गया। इलाज शुरू हो पाता इससे पहले ही वह शहीद हो गए।

नायक नीरज सिंह 24 अगस्त, 2014 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तलाशी अभियान का नेतृत्व करते हुए आतंकवादियों की गोलीबारी की चपेट में आ गए थे। सिंह ने बेहोश होने तक वहां से जाने से इंकार कर दिया। बाद में उन्हें वहां ले जाया गया और फिर उनकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+