गुजरात: सूरत के अस्पताल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां लगी बुझाने में
सूरत के अस्पताल में लगी भीषण आग, मची भगदड़
सूरत। गुजरात के सूरत (Surat) में बुधवार शाम को एक अस्पताल में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने की ये घटना शॉट सर्किट की वजह से हुई है। हालांकि अभी आग लगने के असली कारण का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हुई हैं। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। अस्पताल के फर्स्ट फ्लोर पर आग लगी है।
Recommended Video

हादसे में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं
जानकारी के मुताबिक, आग की ये घटना अठवालाइन्स इलाके के ट्राई स्टार हॉस्पिटल में हुई है। इस घटना में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की अभी खबर नहीं है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग लगने के बाद अस्पताल से 16 मरीजों को किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
पुलिस प्रशासन ने कही कार्रवाई की बात
प्रशासन की तरफ से इस घटना को लेकर कहा गया है कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा, उसे सजा दी जाएगी। वहीं पुलिस कमिश्नर ने भी इस घटना को लेकर कहा है कि जो भी इस घटना के लिए दोषी होगी, उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
अस्पताल में मच गई भगदड़
इस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि जिस वक्त आग लगी, उस समय अस्पताल में भगदड़ वाली स्थिति पैदा हो गई थी। ऐसे में डॉक्टरों ने मरीजों को और उनके परिजनों को आग की घटना के बारे में सूचित किया। इस दौरान डॉक्टरों को भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। बाकी इस घटना से संबंधित अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications