हैदराबाद स्थित एलबी नगर में कार शोरूम में लगी भीषण आग
हैदराबाद के एलबी नगर स्थित कार के शोरू में बीती रात आग लगने की खबर सामने आई है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

तेलंगाना के हैदराबाद में स्थित एलबी नगर में एक कार शोरूम में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। पुलिस ने बताया कि एलबी नगर स्थित सेकेंड हैंड कार के शोरूम में आग लग गई। आग लगने की खबर मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग को नियंत्रित करने का काम शुरू किया गया।
एलबी नगर के सर्किल इंस्पेक्टर अंजी रेड्डी ने बताया कि यह आग मंगलवार रात 9 बजे लगी। इस हादसे में कितना नुकसान हुआ है अभी इसकी अंदाजा नहीं है। हादसे में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है।
पुलिस ने बताया कि कार शोरूम के गैराज में तकरीबन 20-30 कारें थीं, जब यह आग लगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन करके इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस को शक है कि यह आग सिलेंडर के लीक होने की वजह से लगी है। दरअसल गैराज में सिलेंडर रखे हुए थे। जब आग लगी तो काफी तेज आवाज लोगों ने सुनी और इसके बाद आग की तेज लपटें उठने लगी।












Click it and Unblock the Notifications