केंद्रीय सचिवालय में बड़ा फेरबदल, रक्षा, स्वास्थ्य समेत 20 विभागों के बदले सेक्रेटरी

केंद्रीय सचिवालय में शु्क्रवार को बड़ा फेरबदल देखने को मिला। एक ही दिन मे केंद्र ने 20 सचिवों के विभाग बदल दिए। मौजूदा रक्षा सचिव अरमानी गिरधर की सेवानिवृत्ति के बाद केरल कैडर के 1989 बैच के आईएएस आरके सिंह नए रक्षा सचिव बनेंगे। इसके अलावा शीर्ष स्तर के बड़े नौकरशाही फेरबदल के तहत वरिष्ठ नौकरशाह पुण्य सलिला श्रीवास्तव को स्वास्थ्य सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आईएएस अधिकारी नागराजू मद्दीराला समेत कई बड़े अफसरों के विभागों में फेरबदल किया गया है।

सरकार ने आज प्रमुख विभागों में वरिष्ठ नौकरशाहों के बड़े फेरबदल की घोषणा की। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, नई नियुक्तियों में वित्त, रक्षा और अल्पसंख्यक मामलों के विभागों में पोस्टिंग भी शामिल है।

Major change in Central Secretariat

शीर्ष स्तर पर जिन वरिष्ठ नौकरशाहों के विभागों के बदलाव किए गए हैं, उसमें आईएएस पुण्य सलिला श्रीवास्तव को स्वास्थ्य सचिव नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार, सुश्री श्रीवास्तव, जो वर्तमान में प्रधान मंत्री कार्यालय में विशेष सचिव हैं, शुरू में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में विशेष कर्तव्य अधिकारी (OSD) के रूप में कार्यभार संभालेंगी। 30 सितंबर को अपूर्व चंद्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद वह स्वास्थ्य सचिव का पद संभालेंगी।

इसके अलावा नए बदलाव के तहत अल्पसंख्यक मामलों के सचिव कटिकिथला श्रीनिवास अगले आवास और शहरी मामलों के सचिव होंगे। जबकि उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग के सचिव राजेश कुमार सिंह को नया रक्षा सचिव नामित किया गया है। 31 अक्टूबर को अरामाने गिरिधर की सेवानिवृत्ति के बाद रक्षा सचिव का पद संभालने से पहले वह शुरुआत में मंत्रालय में ओएसडी के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+