मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, 4 की मौत, 24 घायल
मुंबई। महाराष्ट्र में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यह सड़क हादसा मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर हुआ है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 लोग हादसे में घायल हो गए हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बता दें कि इससे पहले यूपी के कन्नौज में बड़ा सड़क हादसा सामने आया था। यूपी के कन्नौज जिले में शुक्रवार देर शाम जीटी रोड हाईवे पर डबल डेकर बस और ट्रक में टक्कर हो गई थी। टक्कर के बाद बस में तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई। बस में लगभग 50 यात्रियों के सवार होने की खबर सामने आई थी। बस गुरसहायगंज से जयपुर जा रही थी। कन्नौज के छिबरामऊ में जीटी रोड हाइवे पर ग्राम घिलोई के पास ट्रक और डबल डेकर स्लीपर बस के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हुई। टक्कर लगते ही दोनों गाड़ियों में आग लग गई। कुछ ही देर में दोनों गाड़ियां धू-धू कर जलने लगी। घटना के वक्त बस के अंदर 43 लोग सवार थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजे की घोषणा की थी।












Click it and Unblock the Notifications