#Majithia: डरपोक केजरीवाल ने ड्रग माफिया के आगे घुटने टेक दिए: नवजोत सिंह सिद्धू

चंडीगढ़। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से लोगों के निशाने पर हैं, वजह है उनका बिक्रम मजीठिया से माफी मांगना, जिसके कारण ना केवल पंजाब की सियासत में उबाल आ गया है बल्कि आम आदमी पार्टी के अंदर भी विरोध के सुर प्रबल हो गए हैं। केजरीवाल की माफी से गुस्साए आप सांसद भगवंत मान ने पंजाब अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है तो वहीं अब केजरीवाल की इस हरकत पर तीखी प्रतिक्रिया पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से आई है।

सिद्धू ने कहा कि केजीरवाल डरपोक हैं

सिद्धू ने कहा कि केजीरवाल डरपोक हैं

सिद्धू ने कहा कि केजीरवाल डरपोक हैं, उन्होंने एक ड्रग माफिया के आगे घुटने टेक दिए हैं। ये पंजाब की जनता के साथ धोखा है, उन्हें जनता माफ नहीं करेगी। अब आम आदमी पार्टी का अस्तित्व खतरे में हैं क्योंकि उनके नेता ही डर गए हैं।

अरविंद केजरीवाल के माफी मांगने से हम पूरी तरह स्तब्ध हैं-सुखपाल सिंह खैरा

अरविंद केजरीवाल के माफी मांगने से हम पूरी तरह स्तब्ध हैं-सुखपाल सिंह खैरा

गौरतलब है कि केजरीवाल के इस कदम की चौतरफा निंदा हो रही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब के नेता सुखपाल सिंह खैरा ने ट्वीट कर कहा, 'अरविंद केजरीवाल के माफी मांगने से हम पूरी तरह स्तब्ध हैं। हमें इस बात को स्वीकार करने में कोई गुरेज नहीं है कि हमसे इस बारे में कोई चर्चा नहीं की गई।'

कुमार विश्वास की भी तीखी टिप्पणी

इस वक्त केजरीवाल के बड़े आलोचकों में से एक उनके पुराने साथी कुमार विश्वास ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया कि एकता बाँटने में माहिर है , खुद की जड़ काटने में माहिर है , हम क्या उस शख़्स पर थूकें जो खुद, थूक कर चाटने में माहिर है !

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

पंजाब में चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल ने अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया को ड्रग माफिया बताया था। जिसके बाद अकाली नेता ने केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का केस कर दिया था। इसी केस की सुनवाई के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को माफी मांग ली, जिसके बाद केजरीवाल आलोचनाओं के घेरे में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+