UP News: मक्का परिवेश एवं कमर्शियल खेती
कानपुर नगर में त्वरित मक्का विकास योजना ने मक्का की खेती के क्षेत्र और उपज में उल्लेखनीय वृद्धि की है, जिससे किसानों को सब्सिडी और उच्च आय से लाभ हुआ है।
जनपद जनपद कानपुर नगर के बिल्हौर क्षेत्र एवं समीपवर्ती इलाकों में मक्के की जायद में लगभग 20 हजार हेक्टर में खेती की जाती है। जायद की मक्का में साधारण खरीफ मक्का की तुलना में लगभग दो गुना पैदावार होती है। मक्के की पैदावार इस क्षेत्र में 80 से 100 कुंतल प्रति हेक्टेयर होती है। मक्का ₹22 प्रति किलो से ₹25 प्रति किलो बिकता है, जिससे कृषक की आय में वृद्धि होती है। मक्का से एथेनॉल का उत्पादन भी होता है। मुर्गी का चारा, जानवरों को चारा, एवं अन्य बेकरी उद्योगों में भी इसका अधिक उपयोग होता है।

माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा त्वरित मक्का विकास योजना प्रारंभ किया गया, जिसके अंतर्गत मक्का के क्षेत्रफल में काफी वृद्धि हुई। त्वरित मक्का विकास योजना के तहत किसानों को कुल लागत का आधा या अधिकतम 150 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से अनुदान दिया जा रहा है. इसमें किसानों को बीज पर 15 हजार रुपये प्रति कुंतल की दर से अनुदान दिया जाता है. संकर मक्का और देशी मक्का के साथ-साथ पॉप कॉर्न, बेबी कॉर्न व स्वीट कॉर्न पर भी अनुदान दिया जाता है. एवं कृषकों के इसके बीज उपलब्ध करा कर प्रदर्शन भी कराया जाता है। फल स्वरुप, मक्का क्षेत्रफल में लगभग दोगुनी वृद्धि दर्ज की गयी है। त्वरित मक्का विकास योजना के अंतर्गत इन प्रदर्शनों में संकर बीज पर ₹280 प्रति किलो अनुदान दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications