धनंजय की पत्नी ने राखी के बाथरूम में लगाया था कैमरा, नाबालिग के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा

पुलिस को ये बात बेहद खटक रही है कि एक नौकरानी के बाथरूम में कैमरा लगाने की क्या जरूरत थी। मामले की छानबीन कर रही पुलिस को चौंकाने वाली बातें पता चली हैं। जांच के दौरान ये बातें सामने आईं हैं कि 1 से 3 नवंबर के बीच जागृति अपने नौकरानी से मारपीट कर रही थी। पुलिस ने जब धनंजय के घर काम करने वाले एक किशोर से पूछताछ की तो कई सनसनीखेज खुलासे हुए। नाबालिग के शरीर पर जगह-जगह प्रेस से जलाए जाने के निशान थे। पूरा शरीर सूजा हुआ था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नाबालिग ने बताया कि दीपावली की रात जागृति सिंह ने खाने को लेकर हुए विवाद में उसकी और राखी की जमकर पिटाई की थी।
इस पूरे मामले में जागृति का कहना है कि उन्होंने राखी को नाबालिग नौकर के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। वहीं जागृति के इस आरोप को नाबालिग नौकर ने सिरे से नकार दिया है। उसका कहना है कि जब घर में ढेर सारे कैमरे लगे हों, तो वहां ऐसा करना संभव नहीं है। पुलिस के मुताबिक एक घरेलू नौकर रामपाल ने फोन कर पुलिस सूचना दी थी। उसने कहा था कि जागृति सिंह ने राखी को पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। उसने कहा कि रविवार की रात जागृति ने उसे और राखी को लोहे के सरियों, स्टिक्स और सजावटी हिरण की सींगों से खूब मारा।












Click it and Unblock the Notifications