'मेरे लिए काली मांस-मदिरा स्वीकार करने वालीं', काली के सिगरेट पीने वाली पोस्टर पर ये क्या बोल गईं महुआ मोइत्रा
'मेरे लिए काली मांस और मदिरा स्वीकार करने वालीं देवी', मां काली के 'सिगरेट पीने वाली' पोस्टर ये क्या बोल गईं महुआ मोइत्रा
नई दिल्ली, 05 जुलाई: फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ''काली'' की पोस्टर को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस फिल्म के पोस्टर में एक महिला को हिन्दूओं की देवी मां काली के अवतार में दिखाया गया है, जो सिगरेट पीती दिख रही हैं। मां काली को सिगरेट पीते देख सोशल मीडिया पर लोगों को गुस्सा बढ़ गया है। 'काली' पोस्टर विवाद पर अब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि ''मां काली उनके लिए मदीरा और मांस दोनों स्वीकार करने वाली हैं।''

'मेरे लिए काली मांस खाने वाली और शराब पीने वाली देवी हैं...'
इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, "मेरे लिए मां काली मांस खाने वाली, शराब स्वीकार करने वाली देवी है। आप अपनी देवी मां की कल्पना करने की स्वतंत्र हैं। दुनिया में कुछ ऐसे स्थान हैं जहां देवताओं को व्हिस्की (शराब) चढ़ाई जाती है। लेकिन अगर कहीं और लोग इसके बारे में सुनेंगे तो उन्हें ठेस पहुंच जाएगी। इसलिए मैं ये कह रही हूं कि ये आप पर आधारित है कि आप अपने भगवान को लेकर क्या सोचते हैं।''

'धर्म को लेकर लोगों की अलग-अलग राय होती है...'
महुआ मोइत्रा से हाल ही में एक फिल्म के पोस्टर में देवी काली को सिगरेट पीते हुए दिखाए गए विवाद पर पूछा गया था। जिसपर उन्होंने कहा, '' धर्म और अपने देवाताओं के लेकर हर किसी की अलग-अलग राय होती है और मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है।'' उन्होंने आगे कहा, ''आप अपने भगवान को कैसे देखते हैं, ये आप निर्भर करता है। अगर आप में से कोई भूटान और सिक्किम जाएगा, तो आपको पता चलेगा कि वहां सुबह पूजा में भगवान को व्हिस्की चढ़ाई जाती है। लेकिन अगर आप इसे प्रसाद के रूप में किसी उत्तर प्रदेश वासी को दे दो तो उसकी भावना आहात हो जाएगी।''

'हिंदू होते ही भी मैं अपनी काली को अपने हिसाब से देख सकती हूं...'
महुआ मोइत्रा ने कहा, '' मैं अपनी काली को अपने हिसाब से देखती हूं। अगर आप में से कोई तारापीठ (पश्चिम बंगाल में स्थित मंदिर) जाएं तो देखिएगा, काली मां के पास आपको साधू मंदिर में स्मोकिंग करते दिखेंगे। लोग इसी तरह काली की पूजा भी करते हैं। हिंदू होते ही भी मुझे अपनी काली को अपने हिसाब से देखने की आजादी है। पूजा का अधिकार हर किसी के निजता के अंदर आता है। किसी को भी इसमें हस्तक्षेप करने की आजादी नहीं होनी चाहिए। मुझे काली के किसी भी रूप से कोई परेशानी नहीं है।''

आखिर काली के पोस्ट पर क्यों हो रहा है विवाद?
फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ''काली'' की पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लीना मणिमेकलई ने 02 जुलाई को अपने ट्विटर पर काली का पोस्टर जारी किया था। इस पोस्टर में एक्ट्रेस मां काली के अवतार में दिख रही हैं और वो सिगरेट पी रही हैं। उनके एक हाथ में LGBTQ+ समुदाय का झंडा है। विवाद के बीच में बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का पोस्टर वायरल होने पर कई लोगों ने कहा है कि यह पोस्टर हिंदू देवी का अपमान है और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है।

फिल्ममेकर पर दर्ज हुआ केस
बता दें डॉक्यूमेंट्री फिल्म के पोस्टर ने सोशल मीडिया के एक बड़े हिस्से में आक्रोश फैला दिया है। कई लोगों ने फिल्म निर्माता की गिरफ्तारी की भी मांग की है। इसी बीच फिल्ममेकर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। वहीं मामले को कोर्ट में भी एक वरिष्ठ वकील लेकर गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications