Mahua Moitra: दूसरों की पढ़ाई पर सवाल, लेकिन सांसद महुआ मोइत्रा खुद कितनी पढ़ी-लिखी हैं? जानें

Mahua Moitra: महुआ मोइत्रा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की फायर ब्रांड महिला सांसद हैं जो राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में अपनी पार्टी की तरफ से आवाज बुलंद करती नजर आती हैं।

Mahua Moitra Qualification

Mahua Moitra Qualification: आजकल टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की डिग्री पर सवाल उठाकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। महुआ मोइत्रा ने निशिकांत दुबे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महुआ मोइत्रा ने निशिकांत दुबे के चुनावी हलफनामें का जिक्र करते हुए उनकी डिग्री को लेकर सवाल उठाए हैं। महुआ मोइत्रा का आरोप है कि निशिकांत दुबे ने जो चुनावी हलफनाम दिया है, उसके मुताबिक उनका जन्म साल 1972 में हुआ है। हलफनामे के मुताबिक निशिकांत दुबे ने साल 1982 में मैट्रिक (दसवीं) की परीक्षा पास की है। यानी दस साल की उम्र में उन्होंने मैट्रिक पास कर ली और 17 साल की उम्र में भागलपुर के मारवाड़ी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा कर लिया। आइए जानते हैं निशिकांत दुबे पर सवाल उठाने वाली महुआ मोइत्रा खुद कितनी पढ़ी लिखी हैं?

महुआ मोइत्रा की पढ़ाई के आगे कई नेता फेल

महुआ मोइत्रा की पढ़ाई के आगे कई नेता फेल

महुआ मोइत्रा का जन्म 12 अक्टूबर 1974 को बराक घाटी के कछार जिले के लाबाक में द्विपेंद्र लाल मोइत्रा और मंजू मोइत्रा के घर हुआ था। वह एक बंगाली हिंदू ब्राह्मण परिवार से हैं और उनकी एक बहन है। इनकी शिक्षा की बात करें तो महुआ कोलकाता में 15 साल तक प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा प्राप्त कीं। इसके बाद 15 साल की उम्र में वह अपने परिवार के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गईं | फिर अमेरिका के मैसाचुसेट्स के माउंट होलोके कॉलेज से अर्थशास्त्र और गणित में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। फिर अमेरिका और ब्रिटेन के वित्तीय उद्योग नियामक प्राधिकरण से प्रशिक्षण लिया।

साल 2008 में कांग्रेस, 2010 में टीएमसी में हुईं शामिल

साल 2008 में कांग्रेस, 2010 में टीएमसी में हुईं शामिल

महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) पश्चिम बंगाल की कृष्‍णानगर लोकसभा सीट से TMC की सांसद हैं। महुआ ने 2008 में राजनीति के क्षेत्र में उतरने के लिए जेपी मॉर्गन में उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। राजनीति में सबसे पहले वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं लेकिन दो साल में ही पार्टी से मोहभंग हो गया तो फिर वह टीएमसी में शामिल हो गईं।

 साल 2016 में टीएमसी के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतीं

साल 2016 में टीएमसी के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतीं

फिर महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने साल 2016 में टीएमसी की तरफ से उन्होंने करीमपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उसके बाद पार्टी में उनका कद बढ़ता चला गया और 2019 में उन्‍हें ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव का टिकट दिया। ममता की उम्मीदों पर वो पूरी तरह खरी उतरीं और कृष्‍णानगर सीट से सांसद बनीं।

संसद में सूचना प्रौद्योगिकी की स्‍थाई समिति की सदस्‍य भी बनीं

संसद में सूचना प्रौद्योगिकी की स्‍थाई समिति की सदस्‍य भी बनीं

महुआ संसद में सूचना प्रौद्योगिकी की स्‍थाई समिति की सदस्‍य बनीं। वह आजकल अडानी के मुद्दों पर ट्विटर पर रोज न रोज नए आरोप लगाती रहती हैं। हाल में उन्होंने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की डिग्री को भी संसद में उठाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+