'आपके घर में भी मां-बहन हैं', ब्रेस्ट कैंसर का नया एड देखकर रो पड़ीं महुआ मित्रा
दिल्ली मेट्रो रेल कॉपोरेशन (DMRC) ने भारी आलोचना के बाद मेट्रो ट्रेनों से स्तन कैंसर जागरूका विज्ञापन हटा दिया। डीएमआरसी का यह विज्ञापन स्तन कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए था, जिसके पोस्टर के नीचे 'अपने संतरों की जांच करें' लिखा हुआ था।
इस विज्ञापन को यूवीकैन फाउंडेशन द्वारा लगाया गया था, जिसके वापस वर्तमान में विज्ञापन के अधिकार हैं। इस विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचा हुआ है। तो वहीं, मेट्रो में सफर करने वाले कई यात्रियों ने विज्ञापन पर असहजता व्यक्त की।

कुछ लोगों को लगा कि यह मेट्रो स्टेशनों जैसे सार्वजनिक स्थानों के लिए अनुपयुक्त है। एक यात्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'डीएमआरसी को सार्वजनिक क्षेत्रों में प्रदर्शित सामग्री के बारे में अधिक विचारशील होना चाहिए जहां सभी उम्र के लोग मौजूद हैं।' वहीं, इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है।
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने इस विज्ञान पर अपनी असहमति जताते हुए DMRC की कड़ी आलोचना की। महुआ मोइत्रा ने अपने X हैंडल पर लिखा, 'ये ब्रेस्ट हैं। कृपया इसे ज़ोर से बोलें। आपकी मां के पास ये हैं, आपकी पत्नी के पास, आपकी बहन के पास, आपकी बेटी के पास। तकनीकी रूप से, आपके पास भी एक जोड़ी है। अगर आपने ध्यान नहीं दिया तो वे संतरे नहीं हैं।'
इस विरोध के जवाब में डीएमआरसी ने एक बयान जारी कर अपना रुख स्पष्ट किया। गुरुवार को डीएमआरसी ने एक्स पोस्ट करते हुए लिखा, 'डीएमआरसी अधिकारियों ने सामग्री को अनुचित पाया और तुरंत मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया। यह विज्ञापन केवल एक ट्रेन में दिखाया गया था और बुधवार को शाम करीब 7.45 बजे इसे हटा दिया गया।'
आगे कहा कि दिल्ली मेट्रो हमेशा जनता की भावनाओं के प्रति संवेदनशील रहने का प्रयास करते है और किसी भी तरह के अभियान/गतिविधि/ प्रदर्शन विज्ञापन को प्रोत्साहित नहीं करती है। विज्ञापन का टेस्ट अच्छा नहीं है या सार्वजनिक स्थानों पर विज्ञापन के प्रचलित दिशानिर्देशों का उल्लंघन करता है। दिल्ली मेट्रो यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी कि अनुचित विज्ञापन की ऐसी घटनाएं उसके परिसर में न हों।












Click it and Unblock the Notifications