माहिरा खान को एक्टर ने कहा- उम्रदराज हो गई हो मां का रोल निभाओ, मिला ये जोरदार जवाब
नई दिल्ली। एक्ट्रेस माहिरा खान ने फिरदौस जमाल के उस बयान का जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने माहिरा को औसत दर्ज की मॉडल, बूढ़ी और मां के रोल निभाने को कहा है। माहिरा ने एक्टर जमाल के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा के बाद इस पर अपना रुख जाहिर किया है। उन्होंने इंस्टा पर एक नोट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने जमाल को जवाब देते हुए कहा है कि लोगों ने उन्हें बेपनाह प्यार दिया लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होंगे ही जो आपको पसंद नहीं करेंगे।

समर्थन के लिए माहिरा ने कहा, शुक्रिया
इस पूरे मामले पर अपने समर्थन में लिखने वालों का माहिरा ने शुक्रिया अदा किया है। अपने पोस्ट में माहिरा लिखती हैं, मेरा साथ देने के लिए आपका शुक्रिया। ये बहुत खास है कि मुझे बिना मांगे लोगों ने स्पोर्ट किया। बतौर कलाकार मैं अपनी इंडस्ट्री पर और अपने सफर पर फख्र महसूस करती हूं। मैं सिर उठाकर कह सकती हूं कि जो सही लगा मैंने वही किया, ना कि वो जो दूसरों को मेरे लिए सही लगा। आगे भी मैं ऐसी करती रहूंगी।
नफरत नहीं प्यार चुनिए
माहिरा ने लिखा, दुनिया में बहुत सारे लोग नफरत करने वाले हैं, एक औरत के तौर पर कामयाबी तो वैसे भी आसान हीं है। फिल्म इंड्स्ट्री में हमें एक-दूसरे पर निशाना बनाना बंद करना चाहिए क्योंकि ये हमें ही नुकसान करेगा। बता दे कि माहिरा पाकिस्तानी फिल्मों और टीवी की सबसे सफल अदाकाराओं में गिनी जाती हैं। वो बॉलीवुड फिल्म में भी काम कर चुकी हैं।

माहिरा के लिए ये बोले थे जमाल
फिरदौस जमाल ने हाल ही में एक टॉक शो में माहिरा खान को लेकर हुए एक सवाल पर कहा था, दुआ है कि माहिरा खान की कोई एक फिल्म हिट हो जाए। माहिरा की फिल्में आती हैं लेकिन चलती नहीं। कहते हुए माफी चाहूंगा, उनके पास हीरोइन बनने के कोई स्किल नहीं हैं, वे एक औसत दर्जे की मॉडल हैं। ना वो अभिनेत्री हैं ना ही नायिका। साथ ही माहिरा की उम्र हो चुकी है और उनके उम्र की अभिनेत्रियां मां का रोल निभाती हैं ना कि हीरोइन बनती हैं।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications