बिरयानी खाने से मना किया तो छलका अभिनेत्री का दर्द, ट्वीट कर कही ये बात
नई दिल्ली। अभिनेत्री माहिरा खान को बिरयानी और बर्गर खाना छोड़ना पड़ेगा। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा है कि फिटनेस के लिए उनकी हेल्थ एक्सपर्ट ने उनको बिरयानी और बर्गर खाना छोड़ने को कहा है। इसको लेकर उन्होंने अपना दुख जाहिर किया है कि वो कैसे ये सब छोड़ पाएंगी।

माहिरा बिरयानी छोड़ने से दुखी
पाकिस्तान की फिल्मों का बड़ा नाम और बॉलीवुड फिल्म 'रईस' में काम कर चुकीं माहिरा खान का बिरयानी और बर्गर को लेकर किया गया ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। ट्वीट में उन्होंने लिखा है, मेरी चिन कहती है कि मुझे बर्गर और बिरयानी खाना बंद करना पड़ेगा। मेरी आंखों ने तो शायद पहले ही हार मान ली होगी। माहिरा के ट्वीट से साफ है कि बिरयानी और बर्गर छोड़ने को लेकर वो काफी उदास हैं।

सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हैं माहिरा
माहिरा खान सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। पाकिस्तान के साथ-साथ भारत में भी उनके फोटो और वीडियो पर फैंस कमेंट करते रहते हैं। माहिरा फिल्म 'सुपरस्टार' को लेकर इन दिनों बिजी हैं। 'सुपरस्टार' में माहिरा खान के साथ पाकिस्तानी एक्टर अशरफ बिलाल दिखाई देंगे।

शाहरुख के साथ काम कर चुकीं हैं माहिरा
माहिरा खान बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। वो शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' में नजर आई थीं। इस फिल्म के लिए उनकी काफी तारीफ भी हुई थी। हालांकि बाद में भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव के चलते वो बॉलीवुड फिल्मों से दूर हो गईं।
-
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: धुरंधर 2 का पाकिस्तान में 'खौफ'! ल्यारी में पुलिस ढूंढ रही RAW एजेंट -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications