एक्ट्रेस महिमा चौधरी की खूबसूरत बेटी बनी 'इंटरनेट सेंसेशन'', जमकर वायरल हो रही हैं क्यूट फोटो
मुंबई, अप्रैल 12: एक्ट्रेस महिमा चौधरी पिछले कुछ दिनों से अपने अपनी टूटी शादी, कैरियर और भयानक एक्सीडेंट के कारण सर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि महिमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे समय-समय पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। महिमा चौधरी हाल ही में अपनी बेटी अरियाना के साथ स्पॉट हुई हैं। जिसके बाद उनकी बेटी के खूब चर्चे हो रहे हैं। महिमा और उनकी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया में छायी हुई हैं। महिमा की खूबसूरत बेटी इन दिनों इंटरनेट सनसनी बनी हुई हैं।

मां के साथ स्पॉट हुई अरियाना
महिमा चौधरी अपनी बहन आकांक्षा चौधरी के साथ अपनी बेटी अरियाना और भांजे रायन को डेंटिस्ट के पास लेकर जा रही थीं। जहां मौजूद फोटोग्राफर्स ने दोनों को कैमरे में कैप्चर कर लिया। वायरल फोटोज में महिमा ब्लैक ड्रेस, कैप और व्हाइट स्नीकर्स पहनी हैं। वहीं उनकी बेटी एरियाना वाइट टी-शर्ट, कारगो और व्हाइट स्नीकर्स में दिखाई दे रही हैं। वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो साझा किया है। दोनों मां-बेटी इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
Recommended Video

अरियाना की खूबसूरती की जमकर हो रही है तारीफ
दोनों मां-बेटी फोटोज में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। फैंस भी दोनों की इन वायरल फोटोज और वीडियोज पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। सभी महिमा चौधरी की बेटी अरियाना की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "मां की कार्बन कॉपी, बेहद प्यारी और खूबसूरत।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "कितनी प्यारी है यह।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "महिमा की मासूम बच्ची।

बेटी के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं महिमा
महिमा चौधरी खुद भी सोशल मीडिया पर अपनी बेटी अरियाना की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आपको बता दें कि, महिमा की साल 2006 में बिजनसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी हुई थी। हालांकि बॉबी मुखर्जी से साल 2013 में ही अलग हो चुकी हैं और अपनी बेटी की देखभाल और परवरिश अकेली कर रही हैं। एरियाना का जन्म 2007 में हुआ था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में महिमा ने अपने 2 मिसकैरेज और अपनी शादी से जुड़ी परेशानियों के बारे में बताया था।












Click it and Unblock the Notifications