माही गिल का खुलासा, तीन साल पहले बेटी को दिया जन्म, अब भी हूं अविवाहित

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री माही गिल ने कहा है कि उनकी तीन साल की बेटी है, उन्होंने शादी नहीं की है और इसमें उन्हें कोई दिक्कत नजर नहीं आती है। बच्ची की मां होनी उनके लिए गर्व की बात है। वो नहीं समझती हैं कि बच्चों के लिए शादी की शर्त होनी चाहिए, दोनों अलग-अलग च्वाइस हैं। वो शादी के खिलाफ नहीं हैं और जब दिल चाहेगा तो जरूर शादी करेंगी। अपनी फिल्म 'फैमिली ऑफ ठाकुरगंज' के प्रमोशन में जुटीं माही गिल ने नवभारत टाइम्स से एक इंटरव्यू के दौरान ये बातें कही हैं।

मेरी बेटी है, ये कभी भी नहीं छुपाया

मेरी बेटी है, ये कभी भी नहीं छुपाया

देव डी', 'गुलाल', 'साहब बीवी गैंगस्टर' जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली माही गिल ने कहा, तीन साल पहले मैंने बेटी को जन्म दिया, उसका नाम वेरोनिका है। इस साल अगस्त में उसका तीसरा बर्थडे हैं। इस बात को कभी भी छिपाने की कोशिश नहीं की। मुझे बहुत गर्व है कि मैं एक बेटी की मां हूं।

शादी अभी नहीं की, कर लूंगी: माही

शादी अभी नहीं की, कर लूंगी: माही

माही का कहना है कि मुझे शादी की जरूरत महसूस नहीं हुई तो मैंने अब तक शादी नहीं की है, जब लगेगा कि शादी करना है तो कर लूंगी। मैं शादी के खिलाफ नहीं हूं लेकिन करना या न करना किसी का बेहद निजी फैसला है। अगर बिना शादी के आप खुश हैं तो बिना शादी के रहा जा सकता है। यह सब अपनी-अपनी सोच और समय पर निर्भर है। बिना शादी के फैमिली हो सकती है। जिंदगी कैसी जीनी है, बच्चे शादी के बाद करने हैं या नहीं करने हैं जैसी तमाम बाते हैं जिन पर हर किसी के अपने सिद्धांत हैं। सभी की सोच की रिस्पेक्ट करनी चाहिए।

 ब्वॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रहती हूं

ब्वॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रहती हूं

अपने पार्टनर को लेकर बात करते हुए माही ने कहा कि मैं सिंगल नहीं हूं, मैं ब्वॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में हूं। मेरे बॉय फ्रेंड गोवा में बिजनस करते हैं, इसलिए मेरा गोवा जाना भी बहुत होता है। हालांकि ज्यादा समय में बेटी के साथ मुंबई में ही रहती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+