महिला टूरिस्ट के स्कर्ट पर दिये बयान पर महेश शर्मा ने दी सफाई
लखनऊ। विदेशी पर्यटकों पर दिये अपने विवादित बयान को लेकर हर तरफ आलोचना झेल रहे केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने अपनी सफाई दी है। महेश शर्मा ने कहा कि लोगों की पोशाक पर फैसला लेने का हमारा कोई मकसद नहीं है।महेश शर्मा ने कहा कि मेरे कहने का अर्थ था कि भारत सांस्कृतिक देश है और जब महिलायें यहां आये तो यहां के ड्रेस कोड का खयाल रखें।
'स्कर्ट' से पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं मंत्री महेश शर्मा

उन्होंने कहा कि लोगों के कपड़े, धर्म और रिवाज पर हम कोई भी फैसला नहीं ले सकते हैं। पर्यटन मंत्री ने कहा कि जब पर्यटक एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे तो उन्हें एक मैन्युअल दिया जाएगा जिसमें क्या करें और क्या नहीं करें यह लिखा होगा। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद महिलाओं की सुरक्षा को पुख्ता करना है।
आपको बता दें कि इससे पहले महेश शर्मा ने अपने बयान में कहा था कि महिला पर्यटकों को यह खयाल रखना चाहिए जब वह घूमने आये तो रात में नहीं निकलें और स्कर्ट पहनकर ना जाए। उन्होंने कहा कि जब महिला पर्यटक ऑटों में जाये तो उसके नंबर की फोटों ले और उसे अपनी साथी को भेंजे।
शर्मा ने कहा ऐसा करने से ऑटो चालक को इस बात की जानकारी होगी कि उसके ऑटो का नंबर महिला के पास है और अगर वह उसके कैमरे को तोड़ने की कोशिश करेगा तो भी यह नंबर कहीं और भी पहुंच चुका होगा। ऐसे में महिला की मित्र उसकी मदद के लिए संकट के समय आये आ सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications