महेश भट्ट ने ट्वीट की जावेद अख्तर की कविता- 'जो मुझे जिंदा जला रहे हैं, वो बेखबर....'
Recommended Video
नई दिल्ली। फिल्मकार महेश भट्ट इन दिनों नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध को लेकर सुर्खियों में हैं। अब उन्होंने एक ट्वीट किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। वह अक्सर अपने ट्वीट के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। महेश भट्ट ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक कविता पोस्ट की है। जिसपर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया आ रही है। ये कविता गीतकार जावेद अख्तर की है।

ये कविता है- 'जो मुझको जिंदा जला रहे हैं, वो बेखबर हैं कि मेरी जंजीर धीरे-धीरे पिघल रही है। मेरा कत्ल तो हो गया तुम्हारी गली में, लेकिन मेरे लहू से तुम्हारी दीवार गल रही है।' महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, 'एक खामोश पैगाम'। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'बहुत उम्दा।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो महेश भट्ट के निर्देशन में अगली फिल्म 'सड़क 2' बन रही है। ये फिल्म 1991 में आई सड़क का सीक्वल है। 'सड़क' एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी, जो हॉलीवुड फिल्म 'टैक्सी ड्राईवर (1978)' से इंस्पायर थी। इस फिल्म में पूजा भट्ट और संजय दत्त की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। अब फिल्म 'सड़क 2' में आलिया भट्ट, पूजा भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में दिखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications