यूपी BJP अध्यक्ष बने महेंद्र नाथ पांडेय, जानें उनका पूरा प्रोफाइल
Amit shah,Bharatiya Janata Party,Bjp,keshav prasad maurya,lucknow,mahendra nath pandey,NewsTracker,UP,up bjp,UP BJP Chief,Uttar Pradesh,yogi aditynath,यूपी बीजेपी, महेंद्र नाथ पाण्डेय, उत्तरप्रदेश,यूप
नई दिल्ली। बीजेपी चीफ अमित शाह ने महेंद्र नाथ पाण्डेय को यूपी बीजेपी का चीफ बनाया है। चंदौली से बीजेपी सांसद महेंद्र नाथ पांडेय इस समय केंद्र में मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने पत्र जारी करते हुए बताया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने महेंद्र नाथ पांडेय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यूपी बीजेपी चीफ बनने वाले महेंद्र नाथ पाण्डेय का राजनीतिक सफर संघर्षों से भरा रहा है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं।

राम जन्म भूमि आंदोलन में भी भागीदारी रही है
महेंद्र नाथ पाण्डेय की राम जन्म भूमि आंदोलन में भी भागीदारी रही है। आपातकाल में डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय पांच माह के लिए डीआरडीए के तहत जेल भेजे गए थे। प्रथम रामजन्म भूमि आंदोलन में मुलायम सिंह यादव की सरकार में इन्हें रासुका के तहत निरुद्ध कर दिया गया था।आरएसएस से जुड़े डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय को 16वीं लोकसभा में चंदौली से बीजेपी ने टिकट दिया था। इसमें उन्हें 4 लाख 14 हजार 134 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर रहे बसपा के अनिल मौर्य को मात्र 2 लाख 57 हजार 379 वोट ही मिले थे।

1991 में पहली बार विधायक बने थे
महेंद्र नाथ पाण्डेय पहली बार साल 1991 में वह भाजपा के टिकट पर विधायक बने। भाजपा सरकार में महेंद्र नाथ पाण्डेय नगर आवास राज्य मंत्री, नियोजन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रदेश में वे पंचायती राज मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी रहे। भाजपा के संगठन में उन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत प्रदेश के महामंत्री का पदभार सौंपा था।

जर्नलिज्म की पढ़ाई की है
गाजीपुर के पखनपुर गांव के मूल निवासी डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय का जन्म 15 अक्टूबर 1957 को हुआ था। उन्होंने एमए, पीएचडी के साथ ही मास्टर आफ जर्नलिज्म की भी डिग्री उन्होंने हासिल की है। उनकी पूरी शिक्षा-दीक्षा वाराणसी में हुई है।

बीएचयू छात्रसंघ में महामंत्री रह चुके हैं
महेंद्र नाथ पाण्डेय बीएचयू छात्रसंघ में महामंत्री भी रह चुके हैं। सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कालेज में वह 1973 में अध्यक्ष चुने गए। इसी कड़ी में वह 1978 में बीएचयू के महामंत्री बने।












Click it and Unblock the Notifications