Maharashtra MLC Election: बीजेपी को बड़ा झटका, महाअघाड़ी गठबंधन के खाते में गईं चार सीटें

नई दिल्ली: महाराष्ट्र की पांच विधान परिषद सीटों पर मंगलवार को वोटिंग हुई थी। राज्य में महाविकास अघाड़ी गठबंधन की सरकार बनने के बाद पहली बार सत्तदारी दल और विपक्षी दल बीजेपी में चुनावी मुकाबला हुआ। इसमें तीन सीटें स्नातक और दो शिक्षक कोटे से थीं। इस चुनाव में एनसीपी और कांग्रेस ने दो-दो सीटों पर कब्जा जमाया है। जिसे एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने गठबंधन सरकार के अच्छे कामों का नतीजा बताया।

maha

महाराष्ट्र में हुए एमएलसी चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अरुण लाड पुणे डिवीजन के स्नातक और सतीश भानुदासराव चव्हाण ने औरंगाबाद डिवीजन के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की है। इससे पहले गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के अमरीश रसिकलाल पटेल ने धुले-नंदुरबार स्थानीय प्राधिकरणों के निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी का उपचुनाव जीता था। अमरीश कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए थे, जिस वजह से चुनाव फिर से करवाया गया।

वहीं कांग्रेस के जयंत दिनकर असगावकर पुणे डिवीजन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत गए, जबकि कांग्रेस के अभिजीत गोविंदराव वंजारी ने नागपुर डिवीजन ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र से बाजी मारी। अमरावती डिवीजन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना जारी है, जहां से निर्दलीय उम्मीदवार किरण सारिक आगे हैं।

जीत से गदगद हैं शरद पवार
महाराष्ट्र में जब महाविकास अगाड़ी (एमवीए) की सरकार बनी और मुख्यमंत्री पद पर उद्धव ठाकरे की ताजपोशी हुई तभी विपक्षी दलों ने भविष्यवाणी कर दी थी कि ये सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी। ऐसे में एमएलसी चुनाव में महाविकास अगाड़ी की जीत से सत्ताधारी दल गदगद हैं। मामले में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि पिछले एक साल में उनके गठबंधन ने अच्छा काम किया है। उसी का नतीजा है कि उनकी पार्टी ने जीत दर्ज की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+