Mahatma Gandhi की स्मृति में सर्वधर्म प्रार्थना सभा, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी हुए शामिल, VIDEO
कृतज्ञ भारत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन कर रहा है। 30 जनवरी को अहिंसा के पुजारी बापू की गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। उनकी स्मृति में हर साल प्रार्थना सभा का आयोजन होता है।

Mahatma Gandhi की स्मृति में हर साल 20 जनवरी को प्रार्थना सभा का आयोजन होता है। इस साल भी राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित प्रार्थना सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृतज्ञ राष्ट्र की तरफ से बापू को श्रद्धांजलि दी। प्रार्थना सभा में प्लेबैक सिंगर उदित नारायण ने बापू के भजन 'वैष्णव जन तो तेणे कहिए...' समेत कई संगीतमय प्रस्तुतियां दीं। प्रार्थना सभा में उदित नारायण के साथ गायिका ने भी भजन पेश किया।

सर्वधर्म प्रार्थना सभा
बापू की स्मृति में प्रार्थना सभा में पीएम मोदी के अलावा, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शामिल हुए। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भी बापू के सत्य और अहिंसा के संदेश को आत्मसात करने के भाव से प्रार्थना सभा में शिकरत की।
बापू की गोली मारकर हत्या
बता दें कि नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को शाम 5.17 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिस स्थान पर गांधी की हत्या हुई उसे गांधी स्मृति के रूप में पहचान मिली। हर साल इसी स्थान पर अहिंसा के पुजारी बापू के संदेशों को याद कर पूरा देश नमन करता है।

राजघाट पर गांधी को नमन
प्रार्थना सभा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सोमवार शाम गांधी स्मृति पहुंचे पीएम मोदी को अपनी आंखें बंद करके मौन प्रार्थना करते हुए भी देखा गया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा ने महात्मा गांधी को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।
Recommended Video

बलिदानों को कभी नहीं भुलाया जाएगा
बापू की शहादत के दिन प्रधानमंत्री ने कहा कि शहीदों का बलिदान विकसित भारत के लिए देश के संकल्प को मजबूत करता रहेगा। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, "मैं बापू को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं और उनके गहन विचारों को याद करता हूं। मैं उन सभी को भी श्रद्धांजलि देता हूं जो हमारे राष्ट्र की सेवा में शहीद हुए हैं। उनके बलिदानों को कभी नहीं भुलाया जाएगा और एक विकसित देश भारत के लिए काम करने के हमारे संकल्प को मजबूत करता रहेगा।"

देश के गृह मंत्री ने क्या कहा ?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया। शाह ने कहा, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर चलकर देश को आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा देने वाले महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। अमृत काल में स्वच्छता, स्वदेशी और मातृभाषा के उनके विचारों को अपनाना ही गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

राष्ट्रपति, राज्यपाल और लोक सभा स्पीकर ने भी श्रद्धांजलि दी
राज घाट पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भी शामिल रहे। महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी राजघाट पहुंचीं। राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित कर, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

हर साल बापू को नमन करते हैं कृतज्ञ देशवासी
बता दें कि हर साल राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और दो अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर भी राजघाट पर बापू को नमन किया जाता है। गणतंत्र दिवस के दिन मिस्र के राष्ट्रपति ने भी राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित किए थे। महात्मा गांधी के बलिदान की याद में और उनकी विरासत का सम्मान करने के लिए, भारत सरकार ने 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में घोषित किया। शहीद दिवस के दिन हर साल 30 जनवरी को उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में अपना बलिदान दिया।
-
PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल -
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications