राहुल गांधी बोले-नेहरू, गांधी, अंबेडकर, आजाद थे एनआरआई

राहुल गांधी बोले-नेहरू, गांधी, अंबेडकर, आजाद थे एनआरआई

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि भारत की आजादी में अहम किरदार अदा करने वाले ज्यादातर नेता एनआरआई (प्रवासी भारतीय) थे। अमेरिकी दौरे पर गए राहुल गांधी ने वहां भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गांधी, मौलाना आजाद और बीआर अंबेडकर जैसे नेताओं को एनआरआई बताया। राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना करने वाले भी प्रवासी भारतीय ही थे।

mahatma Gandhi, BR Ambedkar, Nehru, azad, patel were NRIs Rahul Gandhi says in US

राहुल गांधी ने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर में भारतीय समुदाय के लोगों से कहा कि देश को आपकी जरूरत है आप अच्छे विचारों के साथ आएं और देश के लिए काम करें। राहुल गांधी ने महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल और भीमराव अंबेडकर से मौलाना लेकर आजाद तक के योगदान का जिक्र किया और कांग्रेस के असली आंदोलन को एनआईआई मूवमेंट बताया। राहुल ने कहा कि महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, डॉक्टर अंबेडकर, मौलाना आजाद सभी एनआरआई थे। आजादी के आंदोलन में इन सभी लोगों की अहम भूमिका रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, डॉक्टर अंबेडकर, मौलाना आजाद सहित सभी लोग विदेशों में रहे और दुनिया को देखा, समझा और जाना। इसके बाद ये सभी लोग फिर अपने वतन भारत लौटे और देश के लिए काम किया। राहुल ने कहा कि इसी तरह आज भी विदेशों में रह रहे भारतीय अपने देश के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं। राहुल ने प्रवासी भारतीयों से कहा कि आप लोग भारत आएं और और देश के लिए काम करें, आप देश के बहुत काम आते रहें हैं और आगे भी आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+