महाराष्ट्र: सातवीं बेटी पैदा हुई तो पिता ने नाखूनों से नोंच-नोंच कर मार डाला

मुंबई। महाराष्ट्र के यवतमाल में एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी नवजात बेटी की नाखूनों से नोंच-नोंच कर वहशियाना तरीके से हत्या कर दी। यवतमाल के करामाना गांव के रहना वाले अशोक शिंदे लड़का चाहता था। जब उसकी बीवी ने सातवीं संतान लड़की पैदा हुई तो उसने उसे नाखूनों से नोंच डाला और चुपचाप खेत में दफना दिया गया। किसी ने पुलिस को जानकारी दी तो मामले प्रकाश में आया।

maharshtra, father killed baby girl, yavatmal, murder, crime, महाराष्ट्र, पिता ने नवजात बेटी को मार डाला, हत्या, क्राइम

शिंदे की पत्‍नी ने 28 जून को एक बेटी को जन्‍म दिया था। उसकी छह बेटियां हैं और वो कहता था कि इस बार उसे बेटा चाहिए। सातवीं बेटी हुई तो वो पहले तो खामोश रहा। फिर अगले दिन उस बच्‍ची को मारकर दफना दिया गया। किसी ने फोन पर घटना की जानकारी पुलिस थाने में दी और बताया कि नवजात की नाखूनों से नोच-नोच कर हत्या की गई है।

पुलिस गांव पहुंची और खेत में दफनाई गई बच्ची के शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के गांव पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+