महाराष्ट्र: गो एयर के कर्मचारी ने दी जान, खत में लिखा- जन्मदिन मुबारक मां...
नई

झरोखे से लटककर दी जान
मंथन ने गुरुवार को 2.45 बजे अजनी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत चंद्रमणि नगर के अपने घर में एक झरोखे की लोहे की छड़ से झूल कर जान दे दी। हालांकि लड़के ने खुदखुशी क्यों की ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं माता पिता को भी अंदाजा नहीं है कि उनके बेटे ने आखिर खुदखुशी क्यों की। सब पुलिस इंस्पेक्टर (अजनी) कैलाश मगर ने बताया कि मंथन दो सप्ताह से पीलिया की बीमारी के चलते छुट्टी पर था।

'जन्मदिन मुबारक हो मम्मी, मैं दुखी हूं'
मंथन की आत्महत्या को लेकर कैलाश मगर ने बताया कि 'घटनास्थल से कोई खुदकुशी नोट बरामद नहीं हुआ। वहां से कागज का एक टुकड़ा बरामद हुआ जिस पर 'जन्मदिन मुबारक हो मम्मी, मैं दुखी हूं' लिखा है। बुधवार को मंथन की मम्मी का जन्मदिन था।' मामले की जांच जारी है।

फेल होने के डर से कर ली आत्महत्या
कई बार छात्रों को परीक्षा में असफलता के डर से आत्महत्या करते देखा गया है। हाल ही में गुजरात के वडोदरा में ऐसा ही एक मामला सामने आया। यहां एक छात्रा काजल तड़वी बोर्ड परीक्षा में 42% मार्क्स के साथ पास हुई, लेकिन उसके माता-पिता रिजल्ट देखकर रो रहे हैं। उनके रोने का वजह बड़ी दुखद है, दरअसल बेटी काजल ने परीक्षा में फेल होने के डर से एक दिन पहले ही आत्महत्या कर ली।
यह












Click it and Unblock the Notifications