भ्रष्टाचार में फंसे महाराष्ट्र के दो मंत्री, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र देवेन्द्र फडणवीस शुक्रवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन के मूड में दिखे। फडणवीस ने अपनी ही सरकार के दो मंत्रियों और एक IAS अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए। आदेश देते हुए फडणवीस ने कहा कि उनकी सरकार की हमेशा से भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति रही है।

भ्रष्टाचार में फंसे महाराष्ट्र के दो मंत्री, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

फडणवीस ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के हाउसिंग मिनिस्टर प्रकाश मेहता के खिलाफ लोकायुक्त द्वारा जांच का आदेश दिया है। बता दें कि मंत्री प्रकाश मेहता पर आरोप है कि उन्होंने मुंबई के ताडदेव इलाके की जमीन नियमों की अनदेखी कर एक बिल्डर को दे दी थी। प्रकाश मेहता के इस फैसले से बिल्डर को कम से कम 500 करोड़ का फायदा होगा और इसके ऐवज में बिल्डर से मंत्री प्रकाश मेहता को करोड़ों रुपए मिले हैं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री फडणवीस ने इंडस्ट्रीज मिनिस्टर सुभाष देसाई के खिलाफएक स्वतंत्र जांच का आदेश दिया जो उनके खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के मामलों की जांच करेगा। बता दें कि सुभाण देसाई शिवसेना के वरिष्ठ नेता हैं और उनके ऊपर एमआईडीसी की एक जमीन में 2000 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगा है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने आईएस अधिकारी राधेश्याम मोपालवर के खिलाफ भी आर्थिक अपराध शाखा की और मुंबई क्राइम पुलिस की ज्वाइंट एसआईटी गठित कर जांच का आदेश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+