महाराष्ट्र ने 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉकडाउन, सीएम उद्धव बोले-हालत बेहद गंभीर

मुंबई। लगातार कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री उद्धव ने कहा, 'महाराष्ट्र में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। हम ऐसे मुश्किल हालात में भी देश को रास्ता दिखाने से पीछे नहीं हटेंगे। संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1800 के पार पहुंच गया है। राज्य में अबतक सबसे ज्यादा 110 लोगों की मौत हुई है।

Recommended Video

    PM Modi की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के बाद Maharashtra, Bengal में बढ़ा Lockdown | वनइंडिया हिंदी
    Maharashtra will continue to be locked down till 30th April

    मुख्यमंत्री उद्धव ने कहा, 'महाराष्ट्र में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। हम ऐसे मुश्किल हालात में भी देश को रास्ता दिखाने से पीछे नहीं हटेंगे।' मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में लॉकडाउन में ढील दी जा सकती है जबकि कुछ क्षेत्रों में उसे और कड़ा किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि 30 अप्रैल के बाद पाबंदियां पूरी तरह हटाने का निर्णय स्थिति के आधार पर लिया जाएगा।

    लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ने कहा, 'सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोना का पहला मामला मिले 5 हफ्ते हो जाएंगे। हालांकि आज हम कह सकते हैं कि हमने कोरोना के कई गुना बढ़ने पर काफी हद तक रोक लगाई है।' कोरोना वायरस ने पूरे देश में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र को प्रभावित किया है। कोरोना वायरस के आधे से ज्यादा मामले राजधानी मुंबई से ही आए हैं। ससे पहले ओडिशा और पंजाब में लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया था।

    शनिवार शाम तक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 7,447 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अगर समय रहते लॉकडाउन का फैसला नहीं लिया गया होता तो देश में अब तक स्थिति बहुत खराब हो सकती थी और आज देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या 8 लाख तक पहुंच गई होती।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+