खेत में जुताई रोकने के लिए बेटे ने बुजुर्ग मां को चलते ट्रैक्टर के सामने फेंका
Recommended Video

मुंबई। महाराष्ट्र के वाशिम में एक बेटे ने अपनी मां को खेत में जुताई कर रहे ट्रैक्टर के सामने फेंक दिया, ऐसा उसने दूसरे पक्ष को खेत में जुताई करने से रोकने के लिए किया। इस शख्स का जमीन को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा था, मुकदमा जीतने के बाद दूसरा पक्ष जब खेत में जुताई के लिए पहुंचा तो इस शख्स ने अपनी मां को ट्रैक्टर के सामने धक्का दे दिया। ये मामला वाशिम जिले के मुंगला गांव का 21 जून का है।

मालेगांव के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर सुरेश नैकारे ने बताया है कि जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट का मामला है। दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई है। एक शख्स को गिरफ्तार भी किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, मालेगांव तहसील के मुंगला गांव में दो परिवारों में एक खेत को लेकर तहसील कोर्ट में एक मामला चल रहा था। तहसील कोर्ट का फैसला आने पर एक पक्ष उसकी जुताई करने पहुंचा तो दूसरे पक्ष का शख्स मां के साथ खेत में पहुंचा और अपनी बुजुर्ग मां को ही ट्रैक्टर के सामने फेंक दिया, ताकि दूसरे पक्ष को खेत को जोतने से रोक सके।












Click it and Unblock the Notifications