महाराष्ट्र: मोदी सरकार की नीतियों से नाराज इस्तीफा देने वाले पटोले जा सकते हैं कांग्रेस में
मोदी सरकार की नीतियों से नाराज भाजपा सांसद नाना पटोले ने दिया इस्तीफा
मुंबई। महाराष्ट्र के भंडारा-गोंडिया से लोकसभा सांसद नाना पटोले ने इस्तीफा देने के बाद वो कांग्रेस पार्टी में जा सकते हैं। पटोले ने आज शाम दिल्ली में कांग्रेस नेता मोहन प्रकाश से मुलाकात की। बता दें कि इस्तीफे के पीछे पटोले ने किसानों के लिए केंद्र सरकार की नीतियो से नाराजगी की वजह बताई है। बता दें कि पटोले वही सांसद हैं जिन्होंन इसी साल सितंबर में कहा था कि मोदी को सवाल पूछना अच्छा नहीं लगा और वो उस वक्त बहुत गुस्सा हो गए थे जब मैंने ओबीसी मंत्रालय और किसानों की आत्महत्या के बारे में सवाल करने की कोशिश की थी। जब मोदी से सवाल किया जाता है, तो वो पूछने लगते हैं कि क्या आपने पार्टी का घोषणा पत्र पढ़ा है और क्या सरकारी स्कीमों की जानकारी है आपको?' उस दौरान पटोले ने यह दावा भी किया कि था कि 'सभी केंद्रीय मंत्री हमेशा डरे रहते हैं। मैं मंत्री नहीं बनना चाहता, मैं हिटलिस्ट में हूं मगर मैं किसी से नहीं डरता।'

गौरतलब है कि बीते महीने ही पटोले केंद्र सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि भाजपा की सरकार के दौरान राज्य में किसानो की आत्महत्या के मामले बढ़े हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी बात राहुल गांधी से हुई जिनसे कांग्रेस अधिवेशन के दौरान इसी महीने मुलाकात होने वाली है।
पटोले ने कहा था कि पार्टी ने लालकृष्ण आडवाणी को हाशिये पर ढकेल दिया, इनकी नीति यूज एंड थ्रो की है। उन्होंने कहा था कि भाजपा में कई असंतुष्ट नेता है, जिस पर आगे चर्चा होगी।













Click it and Unblock the Notifications