कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र सरकार का डॉक्टरों को तोहफा, सैलेरी में की गई बढोतरी

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की सरकार ने प्रदेश में कोरोना संकट से लड़ रहे डॉक्टरों की सैलरी बढ़ाने का ऐलान किया है। सीएम उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है। अनुबंध यानी कॉन्ट्रैक्ट बेस पर काम कर रहे डॉक्टरों को लिए सरकार ने सैलरी में इजाफे की घोषणा की है। उद्धव ठाकरे ने सैलरी में इजाफे की जानकारी देते हुए कहा कि इससे कोरोना संकट से लड़ रहे डॉक्टरों के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।

Maharashtra Uddhav Thackeray govt Hikes Remuneration Of Bonded Doctors Amid covid Crisis

उद्धव ठाकरे ने बताया है कि जनजातीय क्षेत्रों में जिन डॉक्टरों को 60 हजार रुपये मिलते थे अब उन्हें 75000 सैलेरी के तौर पर दिए जाएंगे यानी उनकी सैलरी में 15 हजार रुपए की बढोतरी होगी। जनजातीय क्षेत्रों में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को 70 हजार की जगह 85000 रुपए दिए जाएंगे। दूसरे क्षेत्रों में जहां एमबीबीएस डॉक्टरों को 55 हजार रुपए दिए जाते थे 70000 रुपए दिए जाएंगे। अन्य क्षेत्रों में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को 65 हजार की जगह 80 हजार सैलेरी के तौर पर दिए जाएंगे।

बता दें कि महाराष्ट्र सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य है। राज्य में कोरोना से पीड़ितों की संख्या 62,228 हो गई है। इनमें से 36,932 केस मुंबई में दर्ज हुए हैं। कोरोना से शुक्रवार को राज्य में 116 मौतें हुईं। मुंबई में सबसे ज्यादा 38 कोरोना मरीजों की मौत हुई। इस बीमारी से राज्य में अब तक 2,098 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। इनमें से 1,173 मौतें मुंबई में हुई हैं। शुक्रवार को मरने वाले 116 मरीजों में 77 पुरुष और 39 महिलाएं थीं।

राज्य में करीब 2,211 पुलिसकर्मी अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उनमें से 25 संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वाले कुल पुलिसकर्मियों में से 16 मुंबई से, तीन अन्य नासिक ग्रामीण से, दो पुणे और एक-एक सोलापुर शहर, सोलापुर ग्रामीण, ठाणे और मुंबई एटीएस से हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+